फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   train from Delhi late by eight and a half hours flight to Mumbai late by six hours

Gorakhpur Fog: दिल्ली से ट्रेन साढ़े आठ घंटे, मुंबई की फ्लाइट छह घंटे लेट आई

Mon, 08 Jan 2024 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jan 2024 10:56 AM IST
सार

ट्रेन की तरफ हवाई सेवा पर भी कोहरे का असर पड़ रहा है। रविवार को सुबह 11 बजे मुंबई से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट करीब छह घंटे की देरी से शाम सात बजे गोरखपुर पहुंची। इसके चलते गोरखपुर जाने वाली फ्लाइट भी लेट हुई।

विज्ञापन
train from Delhi late by eight and a half hours flight to Mumbai late by six hours
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

कोहरे के चलते ट्रेन और हवाई यातायात प्रभावित है। रविवार को दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे और गोरखधाम साढ़े सात घंटे की देरी से आई। वहीं, मुंबई से आने वाली फ्लाइट सुबह की जगह शाम को छह घंटे की देरी से आई। जबकि, गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी दो घंटे की देरी से गई।

विज्ञापन


बीते 10 दिनों से दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। इसके चलते लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों के साथ ही हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है। रविवार को दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस सुबह सवा नौ बजे के बजाय शाम साढ़े पांच बजे गोरखपुर पहुंची। गोरखधाम एक्सप्रेस भी सुबह के बजाय शाम को आई। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी करीब तीन घंटे की देरी से पहुंची। इसके चलते बिहार की तरफ जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई अड्डे पर भी करना पड़ा लंबा इंतजार
ट्रेन की तरफ हवाई सेवा पर भी कोहरे का असर पड़ रहा है। रविवार को सुबह 11 बजे मुंबई से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट करीब छह घंटे की देरी से शाम सात बजे गोरखपुर पहुंची। इसके चलते गोरखपुर जाने वाली फ्लाइट भी लेट हुई। इसके अलावा दोपहर 2.50 बजे दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट भी तकनीकी कारणों से करीब दो घंटे की देरी से शाम पांच बजे दिल्ली गई।

इस फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर लगभग तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि खराब मौसम और अन्य तकनीकी कारणों से फ्लाइटें लेट हो रही हैं। प्रयास किया जा रहा है कि फ्लाइटों की उड़ान समय से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed