फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tragic End to Love Marriage in Gorakhpur, Man Murders Pregnant Wife Before Hanging Self

गोरखपुर में रिश्तों का कत्ल: गर्भवती पत्नी को मारकर पति ने लगाई थी फांसी, प्रेम विवाह का हुआ खौफनाक अंत

Thu, 14 May 2026 01:17 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 14 May 2026 01:17 PM IST
सार

घटना वाली रात दोनों ने साथ खाना खाया और अपने कमरे में चले गए थे। देर रात तक दोनों के बीच कहासुनी होने की बात भी सामने आ रही है। सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने अंदर से बंद दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। बुधवार को पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Tragic End to Love Marriage in Gorakhpur, Man Murders Pregnant Wife Before Hanging Self
मृतक दंपत्ति की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बेलघाट थाना क्षेत्र के मुकारीपुर गांव में प्रेम विवाह करने वाले दंपती की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा पर्दाफाश हुआ है। रिपोर्ट में गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं जबकि पति की मौत फंदे से लटकने से होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए, जिसके बाद देर शाम उनके शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

विज्ञापन


मुकारीपुर गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई थी जब शादाब (25) और उसकी पत्नी निकहत निशा (24) का शव उनके कमरे में मिला। शादाब का शव पंखे से लटका हुआ था, जबकि पत्नी निकहत बिस्तर पर पड़ी थीं। उनके मुंह से झाग निकलने की बात भी सामने आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, दोनों ने सात नवंबर 2025 को प्रेम विवाह किया था। परिजनों की सहमति से हुई इस शादी के बाद कुछ ही समय में दंपती के बीच विवाद बढ़ने लगा था। परिजनों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से दोनों के रिश्तों में तनाव काफी अधिक हो गया था।

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन कब्जे में लिए हैं। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया कि निकहत मुंबई में पली-बढ़ी थीं और गांव के माहौल में खुद को ढाल नहीं पा रही थीं। वहीं शादाब की आर्थिक स्थिति और बेरोजगारी को लेकर भी दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि निकहत कई बार शादाब को ताने भी देती थीं। बताया गया कि घटना वाली रात दोनों ने साथ खाना खाया और अपने कमरे में चले गए थे। देर रात तक दोनों के बीच कहासुनी होने की बात भी सामने आ रही है। सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने अंदर से बंद दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। बुधवार को पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

वीडियोग्राफी के साथ हुआ पोस्टमार्टम
पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ किया। रिपोर्ट में पत्नी के गले पर दबाव के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हुई है। वहीं पति की मौत फंदे से लटकने के कारण होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी: दिनेश पुरी, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed