फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tragic Death in Open Drain, Labourer Dies After Iron Rod Pierces Through, JE Suspended

खुला नाला बना मौत का कुआं: मजदूर की गई जान, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, जेई सस्पेंड

Wed, 13 May 2026 01:39 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 13 May 2026 01:39 PM IST
सार

वह शाहपुर इलाके के लक्ष्मीपुर चौराहे पर चौरसिया डेयरी में पिछले चार साल से काम करते थे। वह डेयरी में ही रहते भी थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम 5:30 बजे के करीब सब्जी लेने के लिए निकले थे। चौराहे पर पहुंचने के बाद ब्यासनगर कॉलोनी जाने वाले रास्ते की तरफ से निर्माणाधीन नाले को क्रॉस कर रहे कि अचानक नीचे गिर गए और सरिया शरीर में धंस गया। 

विज्ञापन
Tragic Death in Open Drain, Labourer Dies After Iron Rod Pierces Through, JE Suspended
नाला खुदाई के दौरान पट्टी नहीं खींची गई थी. हादसे के बाद खींची गई. सरिया में फंसे मजदूर को निकालते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहपुर इलाके के पादरी बाजार चौराहे के पास मंगलवार रात आठ बजे के करीब निर्माणाधीन नाले में गिरने से मजदूर हंसराज यादव (68) की मौत हो गई। उसके पेट से सरिया आर-पार हो गया। बताया जा रहा है कि नाला निर्माण के दौरान सड़क किनारे बैरिकेडिंग नहीं की गई थी सिर्फ एक संकेतक पट्टी लगाई गई थी। मामले में जेई को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने सरिया में फंसे मजदूर को निकालकर बाहर रखा। इसके बाद पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हंसराज देवरिया जिले के रामपुर कारखाना के गौरा गांव निवासी थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वह शाहपुर इलाके के लक्ष्मीपुर चौराहे पर चौरसिया डेयरी में पिछले चार साल से काम करते थे। वह डेयरी में ही रहते भी थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम 5:30 बजे के करीब सब्जी लेने के लिए निकले थे। चौराहे पर पहुंचने के बाद ब्यासनगर कॉलोनी जाने वाले रास्ते की तरफ से निर्माणाधीन नाले को क्रॉस कर रहे कि अचानक नीचे गिर गए और सरिया शरीर में धंस गया।

गिरते देख आसपास के लोग जुट गए और वहां से निकालकर बाहर रखा। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद देवरिया से परिवार के लोग आ रहे हैं।

विज्ञापन

मजदूर के नाले में गिरने की सूचना के बाद टीम पहुंची और अस्पताल ले जाया गया, वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है: रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ

नाले के पास नहीं था बैरिकेड...सफेद टेप को हटाकर सड़क पार कर रहे लोग
 असुरन से पिपराइच फोरलेन निर्माण में किनारे नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। पादरी बाजार चौराहे से आगे बढ़ने पर बाईं तरफ ये निर्माण हो रहा है। नाले के किनारे बैरिकेड नहीं लगे हैं। केवल एक सांकेतिक सफेद टेप लगाया गया है। लोग भी जान जोखिम में डालकर इसे पार रहे हैं। इसी दौरान मंगलवार की रात हुए हादसे में मजदूर की जान चली गई।
विज्ञापन

दरअसल, ब्यासनगर कॉलोनी की तरफ जाने वाली गली का रास्ता बंद है। चौराहे के पास इसके सामने खोदाई कर नाले का निर्माण किया जा रहा है। कुछ दूर तक नाले की दीवार खड़ी कर उसपर स्लैब ढाल दिया गया है। इसके बाद नाले का सरिया बाहर है। मंगलवार शाम जहां घटना हुई वहां नाले के किनारे मिट्टी पड़ी थी।

सुरक्षा के लिए बस सांकेतिक सफेद पट्टी से घेरा गया था। इससे वाहन चालक तो उधर नहीं आ रहे थे लेकिन पैदल चलने वाले लोग जान जोखिम में डालकर उधर से पार कर रहे थे। उसी समय हंसराज गली में से दीवार पकड़कर बाहर आए और नाले को क्रॉस करते समय उसमें गिर गए।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद जब भीड़ जुटी थी उस दौरान भी एक युवक जान जोखिम में डालकर नाले को पार करने लगा। तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे डांटकर भगाया। मौके पर मौजूद दिनेश गुप्ता ने बताया कि यहां शाम में रोजाना हजारों को सब्जी और जरूरत की अन्य चीजों को खरीदने आते हैं।

सांकेतिक पट्टी से वाहन चालक उधर नहीं जाते लेकिन पैदल लोग निकल जाते हैं। वहां यदि बड़ा बैरिकेड लगा होता तो शायद यह घटना न होती। अर्जुन निषाद ने बताया कि नाले के निर्माण के समय बैरिकेड होना जरूरी है लेकिन यहां ठेकेदार की लापरवाही की वजह से एक व्यक्ति की जान चली गई।
 

परिवार में पत्नी और तीन बच्चे
हंसराज के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। तीनों अपना काम करते हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि हंसराज बहुत मेहनती थे और सुबह तीन बजे से ही काम में जुट जाते थे। डेयरी के साथ ही वहां एक दुकान भी है। दूध निकालने के बाद वह दुकान का काम भी संभालते थे।

मानबेला में नाले में गिरने से बच्चे की हो गई थी मौत
चिलुआताल थाना क्षेत्र की राप्तीनगर विस्तार कॉलोनी में 19 फरवरी की शाम साइकिल सवार बालक कन्हैया (12) की खुले नाले में गिर जाने से मौत हो गई थी। नाला कुछ जगहों पर खुला हुआ था और इसमें सरिया भी निकला हुआ था।

नाले में गिरते ही कन्हैया के पेट में सरिया धंस गया जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने अभियान चलाकर नालों पर स्लैब रखा था। दावा किया गया था कि सारे नाले कवर कर दिए गए हैं लेकिन शनिवार को एक और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed