{"_id":"5f96b5378ebc3e9b7638b3a5","slug":"traffic-will-remain-closed-on-this-road-for-next-25-days-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर आने से पहले पढ़ लें ये पूरी खबर, अगले 25 दिनों तक इन रास्तों पर नहीं कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर आने से पहले पढ़ लें ये पूरी खबर, अगले 25 दिनों तक इन रास्तों पर नहीं कर सकेंगे सफर
Mon, 26 Oct 2020 05:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Oct 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
रूट डायवर्जन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के सिंघड़िया से झारखंडी रोड होते हुए अभिषेक नगर तक का रास्ता अगले 25 दिनों तक बंद रहेगा। सीवर लाइन बिछाने के लिए इस सड़क पर जल निगम की ओर से यातायात बंद कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
देवरिया रोड पर सिंघड़िया रोड से झारखंडी रोड, मालवीय नगर, गोरक्ष नगर होते हुए अभिषेक नगर तक जल निगम अमृत योजना के अंतर्गत तकरीबन 4 से 5 मीटर गहराई में सीवर लाइन बिछा रहा है। इस वजह से इस सड़क पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता ने एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
विज्ञापन
इस रास्ते का कर सकते हैं इस्तेमाल
महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक के पार्षद लाल बहादुर ने बताया कि सिंघाड़िया से अभिषेक नगर तक की सड़क बंद होने की वजह से लोग आवास विकास कालोनी होते हुए शंकर जी का स्थान, पहलवान बाबा का स्थान होते हुए भगता के पास मुख्य सड़क पर निकल सकते हैं।
विज्ञापन
छोटी-बड़ी सभी गाड़ियों का आसानी से इस रास्ते पर संभव है। साथ ही यह भी कहा कि इस सड़क पर सीवर लाइन बिछाने के काम को पूरा होने में कम से कम एक महीना लगेगा। हालांकि जल निगम के अधिकारी 25 दिन में काम पूरा हो जाने की बात कह रहे हैं, लेकिन इसमें संशय है।
जल निगम अधिशासी अभियंता रतनसेन सिंह ने कहा कि सिंघड़िया से झारखंडी रोड, मालवीय नगर होते हुए अभिषेक नगर तक 26 अक्तूबर से सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। 25 दिन में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। तब तक यह रास्ता पूरी तरह से बंद रहेगा।