फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traffic will change for three days from today on Gorakhnath Khichdi Mela 2021

गोरखनाथ खिचड़ी मेला को लेकर आज से तीन दिन बदला रहेगा यातायात, यहां देखें रूट डायवर्जन

Wed, 13 Jan 2021 01:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Traffic will change for three days from today on Gorakhnath Khichdi Mela 2021
traffice jam - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर खिचड़ी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं के आगमन के दौरान यातायात सुगम करने के लिए 13 जनवरी से 15 जनवरी तक यातायात में बदलाव किया गया है। गोरखनाथ मंदिर आने वाले वाहनों के पार्किंग भी निर्धारित कर दी गई है।

विज्ञापन


इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

  • सोनौली जाने वाले वाहन यातायात कार्यालय की तरफ से धर्मशाला, गंगेज, दुर्गाबाड़ी, सूरजकुंड ओवरब्रिज, ग्रीन सिटी होते हुए जांएगे और सोनौली की ओर से आने वाले वाहन बरगदवां से खजांची की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। बरगदरवां से जिन्हें गोरखनाथ मंदिर नहीं जाना है, वह औद्योगिक संस्थान मोड़ से डायवर्ट कर रामनगर चौराहा से नकहा ओवरब्रिज होकर खजांची होते हुए जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • गोरखपुर से पीपीगंज, फरेंदा, सोनौली की ओर जाने वाले भारी वाहन, राजकीय गाड़ियां छात्रसंघ चौराहा, मोहद्दीपुर, चारफाटकर होते हुए जेलबाईपास, पादरीबाजार, फातिमा, खजांची, स्पोर्ट कॉलेज, घोषीपुरवा, नकहा होते हुए बरगदवां चौकी के सामने से जाएंगी। इसी तरह फरेंदा, पीपीगंज की ओर से आने वाले वाहनों को भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करना होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बरगदवां, आवास विकास कॉलोनी इंडस्ट्रीयल एरिया की तरफ जाने वाले छोटे वाहन, साइकिल को कौडिहवा के पास मुख्य सड़क छोड़कर कौडिहवा मोड़ से गोरखनाथ मंदिर पश्चिमी मार्ग होते हुए सूरजकुंड रेलवे क्रॉसिंग की ओर भेजा जाएगा।
  • गोरखपुर से महराजगंज पिपराइच रोड की तरफ जाने आने वाली गाड़ियां सीएस चौराहा, मोहद्दीपुर, चारफाटक, जेलाबाईपास, पादरीबाजार होते हुए पिपराइच की तरफ जाएंगी। फातिमा अस्पताल, खजांची होते हुए महराजगंज को जा सकेंगे।


 

गोरखनाथ मंदिर की ओर नहीं आएंगे वाहन

  • दुर्गाबाड़ी तिराहा से गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग से उत्तर गोरखनाथ मंदिर की ओर किसी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे।
  • हुमायूंपुर रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर पश्चिम गोरखनाथ मंदिर की ओर से कोई भी वाहन, रिक्शा नहीं जाएगा।
  • रामलीला मैदान से सिंधी गली से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन, रिक्शा नहीं जाएंगे।
  • रसूलपुर तिराहा से मंदिर की ओर, ददशहरी बाग से मंदिर की ओर, कौड़िहवा मोड़ से मंदिर की ओर, जाहिदाबार तिराहा से मंदिर की ओर, बरगदवां से श्रद्धालुओं के वाहन छोड़कर कोई भी मंदिर की ओर नहीं जाएंगे।


यहां पर बनाई गई है वाहन पार्किंग

  • लखनऊ, वाराणसी, देवरिया, कुशीनगर से आने वाले दर्शनार्थी यातायात कार्यालय होकर गोरखनाथ मंदिर जाएंगे एवं उनके बड़े वाहन जैसे बस, ट्रैक्टर ट्राली भगवती महिला महाविद्यालय में एवं चार पहिया, बाइक को आरपीएफ ग्राउंड में खड़ा कराया जाएगा।
  • सोनौली, फरेंदा की ओर से आने वाले दर्शनासर्थी बरगदवां होते हुए गोरखनाथ मंदिर जाएंगे एवं इनके बड़े वाहन कुष्ठ आश्रम एवं स्प्रिंगर मोड़ रोड के दोनों तरफ व चार पहिया, बाइक को औद्योगिक केंद्र में खड़ा कराया जाएगा।
  • महरागंज एवं पिपराइच की ओर से आने वाले दर्शनार्थी खजांची चौराहा, फर्टिलाइजर से नकहा होते हुए आएंगे और इनके वाहन को रामनगर चौराहा से दाहिने टर्न कर कुष्ठ आश्रम एवं स्प्रिंगर मोड़ रोड के दोनों ओर खड़ा कराया जाएगा। इसी तरह चार पहिया और बाइक को औद्योगिक केंद्र में पार्क करना होगा।


यहां से होगी श्रद्धालुओं की एंट्री

  • धर्मशाला चौराहा से तरंग ओवरब्रिज होते हुए गोरखनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर दो एवं बरगदवां की ओर से आने वाले श्रद्धालु गेट नंबर तीन से प्रवेश करेंगे तथा दर्शन के बाद गेट नंबर चार व गेट नंबर से एक से निकलेंगे।


 

श्रद्धालु यहां जमा करें जूता/चप्पल

  • नाईट ग्रिल रेस्टोरेंट गोरखनाथ निकट जिला सहकारी बैंक गोरखनाथ
  • बद्रीनाथ टिंबर ट्रेडर्स के सामने मंदिर गेट नंबर तीन के पूर्व
  • बरनवाल ज्वैलर्स के सामने निकट गोरखनाथ मंदिर गेट नंबर दो
  • मोती मार्डन किचन बाजार के सामने निकट गोरखनाथ थाना


मास्क जरूर लगाकर आए श्रद्धालु
पुलिस की ओर से अपील की गई है कि कोरोना को देखते हुए इसके बचाव के लिए सभी श्रद्धालु मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। मंदिर में आने से वह खुद का भी बचाव कर सकते है और दूसरे का भी। इसके अलाव चेन स्नेचर से सजग रहने की अपील की गई है।

चप्पे चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स
मंदिर में सुरक्षा के लिए भारी फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। पांच एडिशनल एसपी, 12 सीओ, 260 दरोगा, 20 महिला दरोगा, 1020 सिपाही, 275 महिला सिपाही, तीन कंपनी पीएसी, एक पैनल फलूड पीएसी, एक टीम एटीएस, 209 होमगार्ड, 20 महिला होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed