फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traffic system will be changed today and tomorrow due to Statue immersion in Gorakhpur

गोरखपुर में आज और कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जान लें रूट

Mon, 16 Nov 2020 12:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Nov 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Traffic system will be changed today and tomorrow due to Statue immersion in Gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए पुलिस प्रशासन ने दो दिनों के लिए यातायात व्यवस्था में काफी बदलाव किया है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान जाम न लगे इसलिए सोमवार की सुबह से मंगलवार की शाम तक महानगर क्षेत्र में कई रास्तों को परिवर्तित किया गया है। वहीं कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी है।
विज्ञापन


इन रास्ते से जाएंगे भारी वाहन
  • संतकबीरनगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्जन किए जा रहे हैं। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं।
  • विज्ञापन
  • बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को बेलीपार क्षेत्र बाघागाड़ा स्थित फोरलेन पर डायवर्जन किया जा रहा, ये वाहन रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अमर उजाला तिराहा से लखनऊ़ की तरफ जाने वाले रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया गया, ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जा रहे हैं।
  • नौसड़ चौराहा से टीपी नगर चौराहा की तरफ सभी प्राकर के वाहन प्रतिबंधित हैं ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं।

इन रास्तों पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन

  • दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, टीपी नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर किसी प्रकार के चार पहिया, दो पहिया, रिक्शा एवं साइकिल से आवागमन प्रतिबंधित है।
  • घोष कंपनी से नखास तक तथा घोष कंपनी से रेती तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित हैं।
  • अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित हैं।
  • नार्मल टैकसी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित हैं।
  • नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित हैं।
  • हुमायंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित हैं।
  • अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित हैं।
  • विजय चौराहा से अलीनगर, चरनलाल चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित हैं।
  • खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित हैं।
  • घासी कटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित हैं।
  • लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौराहा तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित हैं।
  • फलमंडी चौराहा से राजघाट पुल की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित हैं।
  • जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित हैं।
  • मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित हैं।

इन रास्तों से जाएंगे बड़े वाहन

  • सभी प्रकार के राजकीय वाहन एवं प्राइवेट वाहन आदि सी. एस. चैराहा, मोहद्दीपुर चैराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाइपास मार्ग से पादरी बाजार चौराहा, फातिमा अस्पताल, खजांची चैराहा होते हुए भगवानपुर के रास्ते बरगदवा चौराहा होकर फरेंदा सोनैली की तरफ जा रही है। रोडवेज एवं एंबुलेंस जैसे वाहनों को आने-जाने दिया जा रहा है।
  • फरेंदा, पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित हैं ये वाहन बरगदवा तिराहे से फर्टिलाइजर, झूंगिया होते हुए खजांची चौराहा से फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चौकी बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया एवं कुशीनगर की ओर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed