Gorakhpur News: गोरखपुर के नंदानगर क्रॉसिंग पर डेढ़ घंटे तक आवागमन रहा ठप, नहीं मिल रहा था सिग्नल
रोडवेज की बस में कुशीनगर से आ रही सुनीता ने बताया कि उन्हें मेडिकल कॉलेज जाना था, लेकिन यहां जाम में फंसने के चलते काफी दिक्कत हुई। गोरखपुर से तमकुहीराज वाली बस से गोपालगंज जा रहे इमरान अंसारी ने बताया कि गेट के पास बस पहुंची, तब तक बैरियर गिर गया। काफी देर तक क्राॅसिंग नहीं खुला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर रोड स्थित नंदानगर क्राॅसिंग पर रविवार को सिग्नल में गड़बड़ी के चलते डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहा। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे क्राॅसिंग बंद होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।
दरअसल, रेल लाइन के सिग्नल सिस्टम में दिक्क्त के चलते ऐसी नौबत आई। क्राॅसिंग बंद होने के बाद भी सिग्नल नहीं मिलने के चलते ट्रैक पर एक मालगाड़ी करीब 40 मिनट तक रुकी रही। इस दौरान छोटी गाड़ियां तो निकल जा रही थीं, लेकिन बस-ट्रक आदि फंसे हुए थे।
गोरखपुर-कुशीनगर मुख्य मार्ग स्थित नंदानगर क्राॅसिंग पर छोटी गाड़ियों के लिए दो अंडरपास हैं, लेकिन बड़ी गाड़ियाें को क्राॅसिंग पार करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे मालगाड़ी जाने के लिए क्राॅसिंग बंद किया गया, लेकिन सिग्नल नहीं मिल रहा था। इस वजह से दिक्कत आई। उधर क्राॅसिंग बंद होने के चलते दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी।
इसे भी पढ़ें: फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज की जांच को बंगाल जाएगी गोरखपुर पुलिस, 800 छात्रों के साथ हुई जालसाजी
रोडवेज की बस में कुशीनगर से आ रही सुनीता ने बताया कि उन्हें मेडिकल कॉलेज जाना था, लेकिन यहां जाम में फंसने के चलते काफी दिक्कत हुई। गोरखपुर से तमकुहीराज वाली बस से गोपालगंज जा रहे इमरान अंसारी ने बताया कि गेट के पास बस पहुंची, तब तक बैरियर गिर गया। काफी देर तक क्राॅसिंग नहीं खुला। इस दौरान दो रेल कर्मी आए और वहां गेट को उठाने का प्रयास किया, लेकिन किसी दिक्कत की वजह से लौट गए। क्राॅसिंग बंद होने से राहगीरों को दिक्कत आई।
दोपहर करीब डेढ़ बजे वैकल्पिक इंतजाम कर क्राॅसिंग काे खोला गया। इसके बाद आवागमन सामान्य हुआ।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर शहर पर धुंध की चादर बता रही कितनी बिगड़ गई हवा, टहलने से करें परहेज
रूट डायवर्जन के चलते छपरा की तरफ से आने वाली अधिकांश ट्रेन थावे-कप्तानगंज के रास्ते आ रही हैं। इधर कैंट स्टेशन पर गाड़ियों को सिग्नल नहीं मिल पा रहा है, इस वजह से गाड़ियां लेट हाे रही हैं। यात्रियों ने बताया कि रविवार की शाम को बिहार संपर्क क्रांति करीब 20 मिनट की देरी से रवाना हो पाई।