फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traffic on the bridge will remain closed for six days to connect the new line.

Gorakhpur News: नई लाइन को जोड़ने के लिए छह दिन बंद रहेगा पुल पर आवागमन

Sun, 03 Dec 2023 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Traffic on the bridge will remain closed for six days to connect the new line.
कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक व दो की लाइन को जोड़ा जाना है, 10 दिसंबर को पुल से आवागमन हो जाएगा शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट स्टेशन पर बने नए प्लेटफार्म की लाइन को जोड़ने का काम सोमवार से शुरू हो जाएगा। इस स्टेशन की लाइन नंबर एक व दो के जुड़ जाने के बाद यहां कुल नौ लाइनें सक्रिय हो जाएंगी, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों को यहां रुकना नहीं पड़ेगा। लाइन जोड़ने के चलते रामगढ़ ताल के पास स्थित पैदल पुल पर सोमवार 04 दिसंबर को सुबह 06 बजे से लेकर नौ दिसंबर की रात 12 बजे तक आवागमन बाधित रहेगा। 10 दिसंबर को पुल से आवागमन शुरू हो जाएगा।
डोमिनगढ़-गोरखपुर जंक्शन-गोरखपुर कैंट-कुसम्ही तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत गोरखपुर कैंट में नई लाइन बिछाई गई है। कैंट स्टेशन का यार्ड रिमाडलिंग भी किया गया है, जिसके चलते अब मुख्य स्टेशन व प्लेटफार्म नंबर एक व दो कारखाना की तरफ चले गए हैं। वहीं, पहले जो प्लेटफार्म एक नंबर था, वह अब तीन नंबर बन गया है।
विज्ञापन

नई बिछी लाइन संख्या 01 एवं 02 को पुल संख्या 173 के ऊपर से होते हुए पुल के पश्चिम तरफ से सबसे उत्तर लाइन को जोड़ा जाना है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्य के दौरान पैदल यात्रियों का वह रास्ता जो रेलवे बीजी ऑफिस से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) काॅलोनी होते हुए पुल संख्या 173 के ऊपर से होते हुए गोरखपुर कैंट को जाता है, उसको 04 दिसंबर को सुबह 06.00 बजे से 09 दिसंबर को रात्रि 12.00 बजे तक बंद किया जाएगा। यह रास्ता 10 दिसंबर को पुनः खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed