{"_id":"6aa0791fac325cf16d0eec30","slug":"traffic-jam-on-dharamshala-overbridge-after-rain-vehicles-crawled-from-asuran-to-kali-mandir-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1445066-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बारिश के बाद धर्मशाला ओवरब्रिज पर जाम, असुरन से काली मंदिर तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बारिश के बाद धर्मशाला ओवरब्रिज पर जाम, असुरन से काली मंदिर तक रेंगते रहे वाहन
Wed, 09 Sep 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
- धर्मशाला रेलवे पुल के नीचे जलभराव से पुल के ऊपर से गुजरने पर वाहनों का बढ़ा दबाव
- वाहन चालकों को ओवरब्रिज पार करने में आधे घंटे का वक्त लगा
गोरखपुर। बारिश के बाद धर्मशाला रेलवे पुल के नीचे जलभराव ने मंगलवार शाम शहर की रफ्तार रोक दी। देखत ही देखते काली मंदिर से असुरन चौराहे तक भीषण जाम लग गया। वाहनों का दबाव बढ़ने से धर्मशाला ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शहर से मेडिकल कॉलेज जाने वाले और मेडिकल कॉलेज की ओर से शहर आने वाले वाहन जाम में फंस गए। स्थिति ऐसी हो गई कि पुल पर वाहन रेंगते नजर आए। जिस धर्मशाला पुल को पार करने में सामान्य दिनों में करीब पांच मिनट लगते हैं वहां मंगलवार को वाहन चालकों को आधे घंटे तक जाम में जूझना पड़ा।
पुल पर फंसे वाहन चालक न आगे बढ़ पा रहे थे और न पीछे लौटने की स्थिति में थे। ओवरब्रिज पर एक के पीछे एक वाहन खड़े होने से चालकों की परेशानी बढ़ गई। दोपहिया वाहन चालक किसी तरह जगह बनाकर आगे निकलने की कोशिश करते रहे जबकि कार और बड़े वाहनों के लिए निकलना मुश्किल हो गया। कुछ ही दूरी तय करने में कई मिनट लग रहे थे।
खजांची की ओर जा रहे वाहन चालक शौर्य श्रीवास्तव ने बताया कि धर्मशाला पुल पर करीब आधे घंटे से फंसे हैं। आगे वाहनों की कतार लगी है और पीछे भी वाहन खड़े हैं, ऐसे में वापस लौटने का कोई रास्ता नहीं है। गुलरिहा जा रहे सागर ने बताया कि बारिश के बाद पुल पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। इसके चलते फंसे हुए हैं। परतावल की ओर जा रहे नवनीत ने भी बताया कि सामान्य दिनों में कुछ ही मिनट में पुल पार कर जाते हैं लेकिन मंगलवार को आधे घंटे से अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
वहीं रामजानकी नगर निवासी अभय कुमार, हर्ष और दीपेंद्र ने बताया कि ओवरब्रिज पर इतना लंबा जाम था कि लोगों को मजबूरी में इंतजार करना पड़ा। जलभराव से बचने के लिए लोगों के पास दूसरा रास्ता नहीं था। एक तरफ पानी और दूसरी तरफ जाम ने शाम का सफर मुश्किल कर दिया। इधर, जाम की सूचना पर यातायातकर्मी मौके पर पहुंचे और यातायात को सामान्य कराने में जुट गए। पुलिसकर्मी वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने और जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करते रहे। एक ओर से वाहनों को आगे बढ़ाया जाता तो दूसरी ओर वाहनों का दबाव बढ़ जाता। इसके चलते जाम खुलने में समय लगा। बारिश थमने के बाद भी जलभराव और वाहनों के बढ़ते दबाव का असर देर तक दिखाई दिया।
बता दें कि धर्मशाला पुल शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है और यहां थोड़ी देर के लिए भी यातायात बाधित होने पर आसपास के मार्गों पर वाहनों की कतार लग जाती है। मंगलवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। असुरन से काली मंदिर तक वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। शाम के समय घर लौट रहे लोगों, मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों और तीमारदारों और अन्य राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
-- -- -- -- -- -
पांच मिनट का रास्ता आधे घंटे में तय हुआ
चरगांवा निवासी इशिका ने बताया कि धर्मशाला ओवरब्रिज पर सामान्य दिनों में पुल पार करने में करीब पांच मिनट लगते हैं। मंगलवार को जलभराव के बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से यही दूरी तय करने में करीब आधे घंटे लग गए। पुल पर वाहन चालकों को बार-बार ब्रेक लगाना पड़ा। जाम की वजह से कई वाहन चालक अपने गंतव्य तक पहुंचने में देर होने की चिंता में परेशान नजर आए।
-- -- -- -- -- --
बारिश में यही कहानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पुल के नीचे जलभराव और उसके बाद ओवरब्रिज पर लगने वाला जाम अब परेशानी का कारण बनता जा रहा है। लोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ यातायात प्रबंधन की स्थायी व्यवस्था की मांग की है ताकि बारिश होते ही शहर की रफ्तार थमने की नौबत न आए।