फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traffic congestion was observed on Bank Road, Station Road, and University Road; traffic flow was restored within 15 minutes.

Gorakhpur News: टीईटी के बाद दूसरे दिन भी शहर में जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sat, 04 Jul 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Traffic congestion was observed on Bank Road, Station Road, and University Road; traffic flow was restored within 15 minutes.
- बैंक रोड, स्टेशन रोड और यूनिवर्सिटी रोड पर रहा दबाव, 15 मिनट में बहाल हुई यातायात व्यवस्था
विज्ञापन


- गणेश चौक, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर डीआईजी व एसपी ट्रैफिक ने लिया जायजा

गोरखपुर। टीईटी के बाद दूसरे दिन भी शहर की यातायात व्यवस्था पर दबाव देखने को मिला। परीक्षा केंद्रों के आसपास और प्रमुख चौराहों पर वाहनों की अधिकता से आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि पुलिस की सक्रियता से करीब 15 मिनट में यातायात सामान्य हो गया।
परीक्षा की दूसरी पाली समाप्त होने के बाद शाम पांच बजे अचानक बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों और उनके परिजन के निकलने से सड़कों पर दबाव बढ़ गया। इसके चलते शहर के व्यस्ततम मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बैंक रोड और स्टेशन रोड पर सबसे अधिक जाम की स्थिति देखी गई। सेंट एंड्रयूज कॉलेज रोड और यूनिवर्सिटी रोड पर भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रही। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने चौराहों पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया। इससे धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो गई और राहगीरों को राहत मिली।
विज्ञापन

इसी बीच गणेश चौक, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड क्षेत्र में डीआईजी एस. चन्नप्पा और एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने पहुंचकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन और सुचारु यातायात संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि परीक्षा अवधि में भीड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक के अनुसार परीक्षा छूटने के बाद शहर में यातायात दबाव बढ़ गया था लेकिन त्वरित कार्रवाई के चलते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed