{"_id":"644bf2f22a098f68ed055f16","slug":"traders-room-built-on-goods-shed-arrangements-for-lighting-at-night-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-145118-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गुड्स शेड पर बने व्यापारी कक्ष, रात में हो रोशनी का प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गुड्स शेड पर बने व्यापारी कक्ष, रात में हो रोशनी का प्रबंध
विज्ञापन
- पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक सभाकक्ष में बैठक में व्यापारियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे सेवित क्षेत्रों में व्यापारिक, औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इसको देखते हुए शुक्रवार को व्यवसाय एवं उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के साथ महाप्रबंधक सभाकक्ष में बैठक हुई। इस दौरान लोगों ने रेलवे अधिकारियों को गुड्स शेड पर व्यापारी कक्ष बनाने और रात में काम करने के लिए बेहतर रोशनी का प्रबंध करने का सुझाव दिया। इस दौरान गीडा स्थित चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से गीडा के लिये एक गुड्स टर्मिनल (ड्राई पोर्ट) बनाने की सलाह दी गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाप्रबंधक चंद्र वीर रमण ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे अपने 68 गुड्स टर्मिनल, 08 साइडिंग, 02 प्राइवेट फ्रेट टर्मिनल तथा 03 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल के माध्यम से लॉजिस्टिक मूवमेंट (माल, सेवाओं या सूचनाओं को योजनाबद्ध तरीके से उसके उत्पति वाले स्थान से उपयोग वाले स्थानपर भेजा जाता है) में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने ने बताया कि रेलवे के 33 गुड्स शेडों में राउंड द क्लाक कार्य करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि गत वित्त वर्ष 2022-23 में इस रेलवे ने 3.66 मीलियन टन की लोडिंग की, जो अभी तक सर्वोत्तम प्रदर्शन है। इसके लिये उन्होंने सभी बिजनेस पार्टियों को बधाई दी और उनका आभार प्रकट किया। मुख्यालय स्तर पर समस्या के समाधान और सुझाव के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। मुख्य यातायात योजना प्रबंधक आशीष भाटिया को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बैठक के दौरान मुख्य मालभाड़ा यातायात प्रबंधक राकेश कुमार रोशन ने एक पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से पूर्वोत्तर रेलवे पर दी जाने वाली सुविधाओं, व्यापारिक नियमों सहित अन्य जानकारी दी। उन्होंने रेलवे बिजनेसेज से जुड़ी जानकारी के लिए ‘फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पोर्टल' के बारे में बताया। बैठक में एक दर्जन से अधिक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में राकेश कुमार रोशन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक का संचालन मुख्य वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट मार्केटिंग अनिल कुमार ने किया। इस अवसर पर कई रेल अधिकारी मौजूद रहे।