{"_id":"69d182c7c51cb7980f0bcd1b","slug":"traders-angry-over-problems-submitted-memorandum-to-municipal-commissioner-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1280152-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोलघर के व्यापारियों ने दुकानें बंद करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोलघर के व्यापारियों ने दुकानें बंद करने की दी चेतावनी
Sun, 05 Apr 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
- समस्याओं पर व्यापारियों में आक्रोश, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर। गोलघर क्षेत्र में लगातार बढ़ती समस्याओं और नगर निगम के प्रवर्तन दल की कार्यशैली से नाराज व्यापारियों ने शनिवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो दुकानें बंद करने को मजबूर होंगे।
व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत सफेद पट्टी के अंदर खड़ी गाड़ियों को उठाया जा रहा है, साथ ही ई-रिक्शा संचालन और चटोरी गली का रास्ता खोलने जैसे निर्णयों से गोलघर का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है और व्यापार ठप होने की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि कई बार महापौर और संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। इससे व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि ट्रैफिक और पुलिस विभाग पहले से ही अतिक्रमण हटाने में सक्षम हैं, ऐसे में नगर निगम के प्रवर्तन दल की आवश्यकता नहीं है और इसे बंद किया जाना चाहिए। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार को सौंपा गया। व्यापारियों ने इंदिरा बाल विहार से जीडीए टॉवर और कचहरी क्लब क्षेत्र में भूमिगत पार्किंग की संभावनाओं पर भी विचार करने की मांग रखी।
इस दौरान मुख्य समन्वयक अनूप किशोर अग्रवाल, खोवा मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गर्ग, गोलघर व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, महामंत्री प्रदीप टेकरीवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।