{"_id":"60a4d56f2cd68771c344cd18","slug":"track-traders-in-gorakhpur-to-get-two-crore-rupees-from-self-planning-scheme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: गोरखपुर में पटरी व्यवसायियों को मिलेंगे दो करोड़ रुपये, सीएम योगी के निर्देश पर सीधे खातों में ट्रांसफर होगी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: गोरखपुर में पटरी व्यवसायियों को मिलेंगे दो करोड़ रुपये, सीएम योगी के निर्देश पर सीधे खातों में ट्रांसफर होगी रकम
Wed, 19 May 2021 02:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 May 2021 02:37 PM IST
सार
गोरखपुर जिले में स्वनिधि योजना में 36453 पंजीकरण का लक्ष्य, 19621 को मिली स्वीकृति।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद नगर निगम प्रशासन गोरखपुर में पटरी व्यवसायियों को एक हजार रुपये देने की तैयारी में जुट गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से जुड़े पटरी व्यवसायियों में मई महीने में तकरीबन दो करोड़ रुपये का वितरित किया जाएगा। रकम जल्द ही सीधा उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
दरअसल, कोरोना कर्फ्यू के कारण मंडियां और पटरी व्यवसाय काफी हद तक ठप पड़े हैं। पटरी व्यवसाय ठप होने से इससे जुड़े लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने पैकेज देकर इस वर्ग को आर्थिक मदद पहुंचाई थी लेकिन इस बार अब तक कोई पैकेज न लागू होने से पटरी व्यवसायी परेशान थे। इनकी परेशानी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
डूडा के परियोजना अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक इस संबंध में शासन से कोई पत्र नहीं आया है, लेकिन लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। नगर निगम क्षेत्र और नगर पंचायतों की अलग अलग सूची तैयार की है।

इन्हें मिलने हैं एक हजार रुपये
ठेला-पटरी और रेहड़ी व्यवसायी, नाविक, लोहार, कुम्हार, कहार, धोबी, नाई, मोची आदि।
स्वनिधि योजना में 10 हजार रुपये लोन
पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन लगा था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की घोषणा की थी। योजना के तहत पटरी व्यवसायियों और अन्य को 10 हजार रुपये का ऋण दिया जा रहा है। एक साल में बिना ब्याज ऋण वापस करना है। योजना का उद्देश्य ऋण से अपना व्यवसाय शुरू करना है।
नगर निगम
लक्ष्य 33604
आवेदन 24507
संस्तुति 17469
भुगतान 14790
नगर पंचायतें
लक्ष्य 2749
आवेदन 3705
संस्तुति 2752
भुगतान 1615