{"_id":"5f5223f28ebc3e54df01a0b3","slug":"tow-police-and-many-corona-positive-got-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में दो पुलिस कर्मियों समेत मिले 32 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 408","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में दो पुलिस कर्मियों समेत मिले 32 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 408
Fri, 04 Sep 2020 05:01 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Sep 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले में दो पुलिस कर्मियों समेत 32 कोरोना संक्रमित पाए गए। शुक्रवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
जिले में अब तक 2363 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1933 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 408 लोगों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 22 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। आए दिन मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक नौ मरीज मिठवल ब्लॉक क्षेत्र में मिले। मिठवल ब्लॉक के देवरिया गांव में छह, तिलौली दो और प्रतापनगर में एक संक्रमित मिला।
विज्ञापन
नौगढ़ ब्लॉक के पुलिस लाइंस और बचड़ा बचड़ी गांव में दो-दो संक्रमित मिले और जिला अस्पताल, खजुरिया, भीमापार, दिरई में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी ब्लॉक के गोल्हौरा, भनवापुर के देनघर, बर्डपुर के मगहरिया, खेसरहा के वनकेंवा, उसका के सनई लंगड़ी गांव में एक- एक संक्रमित मिले।
डुमरियागंज के तिलगडिय़ा गांव में तीन, वरहेवन गांव में एक संक्रमित मिला। लोटन के फुलवरिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन में एक-एक संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ के गड़ाकुल और रमवापुर गांव में एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा अन्य संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 32 संक्रमित मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।