{"_id":"5f5a11498ebc3e36ba2b529d","slug":"tow-corona-patient-died-and-many-people-corona-positive-got-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में दो कोरोना संक्रमितों की हुई मौत, 87 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में दो कोरोना संक्रमितों की हुई मौत, 87 नए मरीज मिले
Thu, 10 Sep 2020 05:13 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Sep 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की रफ्तार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जिले में दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जबकि 87 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं एक व्यक्ति के स्वस्थ होने पर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के कुल 3885 मामले सामने आए हैं। जिसमें सक्रिय मामले 2828 हैं। 911 लोग अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अब तक कोरोना से मरने वालो की संख्या 46 हो चुकी है।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि गुरुवार को 87 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसमें सिसवा 20, बृजमनगंज 7, घुघली 3, लक्ष्मीपुर 5, महराजगंज 15, मिठौरा 4, नौतनवां 1, निचलौल 4, पनियरा 8, परतावल 7, फरेंदा 4 एवं अन्य स्थानो के 9 लोग संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 64 हजार 175 सैंपल की जांच हो चुकी है। होम आईसोलेशन में 1922 लोग हैं।
विज्ञापन
चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिले में तेजी से जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी है। इसके अलावा कोविड अस्पताल पुरैना में संक्रमितो का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। होमआइसोलशन में रहने वाले संक्रमितो पर निगरानी समितियों की पैनी नजर है।