फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tourists will be able to know the history of tourist places

Gorakhpur News: पर्यटक जान सकेंगे पर्यटन स्थलों का इतिहास

Sat, 17 Feb 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 17 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Tourists will be able to know the history of tourist places
विभाग प्रमुख पर्यटन स्थलों लगवाएगा शिलापट्ट
विज्ञापन


शिलापट्ट पर लिखा जाएगा उस स्थान का इतिहास और महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिले में आने वाले पर्यटकों को अब पर्यटन स्थलों पर वहां के इतिहास और उसके महत्व की जानकारी मिल जाएगी। इसकी कवायद पर्यटन विभाग ने शुरू कर दी है।
गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस, तरकुलहा माता मंदिर, बुढि़या माता मंदिर, विष्णु मंदिर, गीता वाटिका, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर, अघोरपीठ, बसंतपुर सराय, इमामबाड़ा इस्टेट सहित कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं जिनका ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व है, लेकिन लोग इसके इतिहास और महत्व के बारे में नहीं जानते हैं और सिर्फ घूमकर वापस लौट जाते हैं। पर्यटन विभाग इन जगहों पर शिलापट्ट लगाएगा, जिन पर उस जगह के इतिहास और उसके महत्व को उकेरा जाएगे, ताकि पर्यटन उस जगह के इतिहास और महत्व को जान सकें।
विज्ञापन


---------


पहले लगते थे शाइन बोर्ड
पर्यटन विभाग पहले पर्यटक स्थलों पर साइन बोर्ड लगाता था, लेकिन ये बोर्ड ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाते थे। शाइन बोर्ड या तो खराब हो जाते थे या फिर इन्हें कोई उठा ले जाता है। ऐसे में पर्यटन विभाग अब पर्यटन स्थलों पर शाइन बोर्ड की जगह शिलापट्ट लगवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

कोट
शाइन बोर्ड ज्यादा दिनों तक टिकते नहीं थे, इनके खराब होने से पर्यटक इनके इतिहास व महत्व के बारे में नहीं जान पाते थे। ऐसे में पर्यटन विभाग ने जिले में महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर शिलापट्ट लगाने का निर्णय लिया है। इसका प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।
- रविंद्र कुमार मिश्र, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed