फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tourism General Director order for Complete water sports complex at July in gorakhpur

खुशखबर: जल्द पूरा होगा गोरखपुर वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कार्य, रोमांचकारी होगा खेल

Sat, 22 Feb 2020 11:13 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Feb 2020 11:13 AM IST
सार

  • वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण जुलाई तक करें पूरा
  • पर्यटन महानिदेशक रवि कुमार ने लिया गोरखपुर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा
  • गोरखपुर में चल रही सभी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
Tourism General Director order for Complete water sports complex at July in gorakhpur
ऐसा होगा वाटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स। (file) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन महानिदेशक रवि कुमार एनजी शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अफसरों के साथ सर्किट हाउस के कामों की समीक्षा की। साथ ही वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और स्वदेश दर्शन योजना के तहत गोरखपुर मंदिर में चल रहे कार्यों की प्रगति जांची। उन्होंने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण को जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पर्यटन महानिदेशक सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। वहां भीम सरोवर ताल के पास हुए कामों का निरीक्षण करने के बाद लाइट एंड साउंड शो के बारे में जानकारी ली। उसके बाद वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पहुंचे। इसके बाद सर्किट हाउस में पर्यटन विभाग के सभी परियोजनाओं के प्रगति रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान वर्ष 2017-18 की तीन, वर्ष 2018-19 की 10 और वर्ष 2019-20 की एक परियोजनाओं को मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिए। उसके बाद कुशीनगर को रवाना हुए और वहां राज्य सेक्टर योजना के तहत संचालित सभी परियोजनाओं की समीक्षा की और उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed