{"_id":"64d72baf81734520290abbd5","slug":"touched-woman-feet-and-then-ran-away-with-bracelet-and-ring-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला का पैर छूआ फिर कंगन-अंगूठी लेकर हुआ फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला का पैर छूआ फिर कंगन-अंगूठी लेकर हुआ फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस
Sat, 12 Aug 2023 12:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:20 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर कैंट इलाके के बेतियाहाता चौराहे पर जालसाज ने महिला का पैर छूकर बातों में उलझाया और फिर कंगन-अंगूठी व सोने की चेन लेकर फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस जालसाजी व चोरी का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के हाथ सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी लगा है। घटना बृहस्पतिवार की है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जटेपुर धर्मशाला बाजार निवासी अजय पांडेय की पत्नी कृष्णा पांडेय बृहस्पतिवार को बेतियाहाता में एक डॉक्टर के क्लीनिक में आई थीं। रास्ते में एक दुकान से मिठाई खरीदने के बाद पैदल बेतियाहाता चौराहे की तरफ जाने लगीं। इसी दौरान एक युवक आया और उनका पैर छूआ। इस दौरान उन्हें बातों में उलझाकर किनारे लेकर चला गया। वहां पर उसके तीन-चार साथी और मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें: मासूम से हैवानियत मामला: 72 घंटे में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, फास्ट ट्रैक से चलेगा केस
विज्ञापन
बातों में ही हाथ से कंगन, चेन और अंगूठी निकालकर कागज में ले लिया और जब तक महिला कुछ समझ पाती आरोपी भाग गए। थोड़ी देर बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कैंट पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।