{"_id":"609d1d0f1c2ef830dd26a1df","slug":"torrent-group-to-provide-psa-oxygen-plant-to-seven-states-including-uttar-pradesh-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: टोरेंटो ग्रुप उत्तर प्रदेश सहित सात राज्यों को देगा पीएसए ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: टोरेंटो ग्रुप उत्तर प्रदेश सहित सात राज्यों को देगा पीएसए ऑक्सीजन प्लांट
Thu, 13 May 2021 06:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 May 2021 06:05 PM IST
सार
कंपनी की ओर से एक हजार ऑक्सीजन सिलिंडर और दो सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सार्वजनिक हित में दान किए गए।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर से पैदा हुई स्वास्थ्य आपदा को दूर करने में टोरेंटो ग्रुप सहयोग करेगा। ग्रुप की ओर से उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्यों को पचास मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट दिए जाएंगे।
टोरेंटो ग्रुप के चेयरमैन समीर मेहता ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण देश की स्वास्थ्य सेवाओं पर बहुत अधिक दबाव पड़ा है। ऐसे में कंपनी सरकारी अस्पतालों में आधारभूत ढांचा तैयार करने में सरकार का सहयोग करेगी, ताकि भविष्य में आने वाली किसी भी त्रासदी से निपटा जा सके।
कोविड-19 महामारी के दौरान बढ़ती ऑक्सीजन की मांग के मद्देनजर ग्रुप उत्तर प्रदेश, गुजरात सहित सात राज्यों को पचास प्रेशर स्विंग एडसोर्पशन (पीएसए) मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट भेंट करेगा। यह पीएसए मई के दूसरे पखवाड़े में राज्यों को दे दिए जाएंगे।

Trending Videos
ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए कंपनी की ओर से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) के सुगम परिवहन के लिए 18 मीट्रिक टन के दो क्रायोजेनिक टैंकर शुरू किए गए हैं। इस दौरान कंपनी ने 1000 ऑक्सीजन सिलिंडर और दो सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी दान किए हैं।
अहमदाबाद में बॉटलिंग सुविधा के साथ ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। इस प्लांट से आसपास के क्षेत्र में निशुल्क ऑक्सीजन दी जाएगी। इससे प्रतिदिन लगभग दस हजार मरीजों की ऑक्सीजन आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा।