{"_id":"640c0b0b03e17a3a8102a3e5","slug":"torn-clothes-of-girl-sitting-with-fiance-molesting-her-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में हुड़दंग: मंगेतर के साथ बैठी युवती के कपड़े फाड़े, की छेड़खानी, आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में हुड़दंग: मंगेतर के साथ बैठी युवती के कपड़े फाड़े, की छेड़खानी, आरोपियों पर केस दर्ज
Sat, 11 Mar 2023 10:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:30 AM IST
सार
गीडा इलाके में किशोरी से छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान गीडा के गहासाड़ निवासी विजय सिंह उर्फ खोड़े के रूप में हुई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के दिन मनबढ़ों ने युवती से छेड़खानी की। आरोप है कि उसके कपड़े फाड़ दिए गए थे। विरोध करने पर मनबढ़ों ने युवती की पिटाई भी की। पुलिस आरोपी उत्तरी कोलिया निवासी प्रदीप और आकाश के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गीडा इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि वह होली के दिन अपने घर के बाहर बैठी थी। उसका मंगेतर उससे मिलने उसके घर आया था। दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी उसी गांव के रहने वाले प्रदीप और झीनक उसके घर पहुंच गए।
विज्ञापन
आरोप है कि घर पहुंचते ही दोनों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। रंग लगाने के बहाने युवती के कपड़े फाड़ दिए। जब युवती और मंगेतर ने विरोध तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी और धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
गीडा इलाके में किशोरी से छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान गीडा के गहासाड़ निवासी विजय सिंह उर्फ खोड़े के रूप में हुई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।