फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Topper Vandana got Atul Maheshwari Smriti Gold Medal in Journalism

गोरखपुर विश्वविद्यालय: पत्रकारिता में टॉपर वंदना को मिला अतुल माहेश्वरी स्मृति गोल्ड मेडल, किया गया सम्मानित

Thu, 29 Jun 2023 03:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Jun 2023 03:46 PM IST
सार

वंदना ने नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज बड़हलगंज से कक्षा 10वीं की पढ़ाई 86 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की है। वहीं से कक्षा 12वीं में 86 फीसदी अंक हासिल किए। इसके बाद गोविवि से बीएससी की पढ़ाई के बाद शिक्षक बनने के लिए डीएलएड का कोर्स किया। बाद में उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से बीजे की पढ़ाई पूरी की है।

विज्ञापन
Topper Vandana got Atul Maheshwari Smriti Gold Medal in Journalism
वंदना तिवारी को अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल देते कुलपति प्रो.राजेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षांत समारोह में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (बीजे) की टॉपर वंदना तिवारी को अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी स्मृति गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने वंदना को मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गोल्ड मेडल पाकर उत्साहित वंदना ने कहा कि वह मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दीक्षांत समारोह के बाद प्रो. कमलेश गुप्ता फिर निलंबित, तीसरी बार हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के बेलीपार क्षेत्र के बिस्टौली गांव की रहने वाली वंदना के पिता संतोष तिवारी फोटो स्टूडियो चलाते हैं। मां आशा देवी गृहिणी हैं। वंदना ने नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज बड़हलगंज से कक्षा 10वीं में 86 और 12वीं में 86 फीसदी अंक हासिल किया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई करने के बाद डीएलएड का कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से बीजे की पढ़ाई पूरी की है।

बीजे की टॉपर वंदना को 900 में 740 अंक प्राप्त हुए हैं। वंदना ने कहा कि अतुल माहेश्वरी स्मृति गोल्ड मेडल पाकर हौसला बढ़ा है। लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से है। अब मीडिया के क्षेत्र में ही कॅरियर बनाना चाहती हूं। दीक्षांत समारोह में बेटी के गोल्ड मिलने की उपलब्धि का साक्षी बनने माता-पिता भी पहुंचे थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed