फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tomorrow the Chief Minister will give laptops to 82 children in Gorakhpur

Gorakhpur: आज 82 बच्चों को लैपटॉप देंगे मुख्यमंत्री, मेधावियों को सौपेंगे पुरस्कार राशि का चेक

Mon, 06 Mar 2023 07:18 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 06 Mar 2023 07:18 AM IST
सार

दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक सुरक्षा सेक्टर की कार्ययोजना के प्रस्तुतिकरण के दौरान निर्देश दिया था कि कोरोना संक्रमण से अपने अभिभावकों को खो चुके निराश्रित बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटाप दिया जाए। 

विज्ञापन
Tomorrow the Chief Minister will give laptops to 82 children in Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होली के मौके पर गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बाल सेवा योजना के 82 लाभार्थी बच्चों को छह मार्च को लैपटॉप मिलेगा। जिले के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि का चेक भी प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री की ओर से 200 महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम सोमवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा।

विज्ञापन


जून 2021 में शुरू हुई मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत ऐसे बच्चों को प्रतिमाह 4000 रुपये दिए जा रहे हैं, जिनके माता पिता दोनों, या किसी एक की मृत्यु कोरोना के कारण हुई। वहीं योजना (सामान्य) के अंतर्गत चयनित ऐसे सभी बच्चों को प्रतिमाह 2500 रुपये दिए जा रहे हैं। जिनके माता-पिता दोनों या किसी एक की मृत्यु कोरोना काल में किसी अन्य कारण से हुई। गोरखपुर में 603 बच्चे, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार इन बच्चों के पालन पोषण से लेकर इनकी पढ़ाई तक का खर्च उठाती है।

विज्ञापन

 


दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक सुरक्षा सेक्टर की कार्ययोजना के प्रस्तुतिकरण के दौरान निर्देश दिया था कि कोरोना संक्रमण से अपने अभिभावकों को खो चुके निराश्रित बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटाप दिया जाए। योजना के तहत पंजीकृत 9वीं या इससे ऊपर की कक्षाओं में पढ़ रहे विद्यार्थी पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके तहत गोरखपुर में 82 बच्चें पात्र रूप में चयनित किए गए हैं। इन्हें सीएम योगी सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में लैपटॉप वितरित करेंगे। पूर्व में भी जिले के ऐसे करीब सवा सौ बच्चों को लैपटॉप दिया जा चुका है। इस कार्यक्रम के दौरान ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 200 महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार धनराशि का चेक भी सौंपेंगे। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

 

दो पीकू का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जंगल कौड़िया सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर जंगल कौड़िया व चरगांवा सीएचसी में बने पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) का शुभारंभ करेंगे। इस पीकू का निर्माण हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) ने सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से कराया है। कार्यक्रम अपराह्न 3:30 बजे से होगा। एचयूआरएल की तरफ से 17 सीएचसी पर पीकू का निर्माण कराया जाना है। दो सीएचसी जंगल कौड़िया व चरगांवा पर निर्माण पूर्ण हो गया है। पीकू पर मल्टी पैरा कार्डियक मॉनिटर, वेंटिलेटर, स्पेशल डिजाइन बेड, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर समेत सभी आवश्यक व अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं। 



सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि पीकू संचालित करने के लिए अभी संस्था एक साल तक डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध कराएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग इन केंद्रों पर सेंटर चलाने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed