{"_id":"605ebb728ebc3ee64c6c15c4","slug":"todays-active-corona-cases-in-gorakhpur-27-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर कोरोना अपडेट: तीन माह बाद कोरोना के मिले 36 नए मरीज, एक्टिव केस हुए 120","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर कोरोना अपडेट: तीन माह बाद कोरोना के मिले 36 नए मरीज, एक्टिव केस हुए 120
Sat, 27 Mar 2021 10:28 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:28 AM IST
सार
- जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या
- 22623 संक्रमितों की संख्या पहुंची, एक्टिव केस 120
विज्ञापन
गोरखपुर कोरोना अपडेट।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मुंबई, दिल्ली के अलावा अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों में कोरोना का वायरस मिलने से विभाग के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई है। तीन माह बाद 24 घंटे में 36 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 17 रेलवे मरीज रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 21623 पहुंच गई है। इनमें 21137 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 366 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या दो माह बाद 120 पहुंच गई है। इनमें पांच मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। अन्य मरीज होम आइसोलेट है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुंबई, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों की संघन जांच के निर्देश मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान में तेजी ला दी गई है। इसका नतीजा यह है कि दिल्ली और मुंबई से आने वाले मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने लगी है।
विज्ञापन
दो दिनों में 500 लोगों की जांच रेलवे स्टेशन पर हुई है। इनमें 17 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा एक कैंट, शाहपुर और गोरखनाथ के तीन-तीन मरीज शहरी क्षेत्रों में मिले हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खोराबार, उरुवा, बेलघाट में एक-एक, पाली में दो और चरगांवा में सात मरीज मिले हैं।
हालांकि इसमें केवल एक मरीज मुंबई से आया है। अन्य मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि लगातार जांच कराई जा रही है। मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच भी की जाएगी।