{"_id":"60b5a7d45699cf79d23fb90c","slug":"todays-active-corona-cases-and-death-cases-in-gorakhpur-31-may-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर कोरोना अपडेट: 24 घंटे में मिले 32 कोरोना संक्रमित, 11 मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर कोरोना अपडेट: 24 घंटे में मिले 32 कोरोना संक्रमित, 11 मरीजों की मौत
Tue, 01 Jun 2021 08:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Jun 2021 08:51 AM IST
सार
छह मृतक गोरखपुर के रहने वाले हैं। जिले में रह गए हैं 1402 एक्टिव केस।
विज्ञापन
कोरोना का कहर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब बेहद कम हो गई है। मरीजों से अधिक अब स्वस्थ्य होने वालों की संख्या अधिक हो रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सोमवार को केवल 32 नए मरीज मिले हैं। जबकि 302 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। हालांकि मौत के आंकड़े नहीं रूके हैं।
सोमवार को 11 मौतें हुईं है। पोर्टल पर अपडेट न होने से स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ चार मौतों की सूचना जारी की है। इसमें तीन बीआरडी व एक रेलवे अस्पताल का शामिल है। जबकि केवल बीआरडी में 10 मौतें हुईं हैं। इनमें छह मरीज गोरखपुर के रहने वाले थे।
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में 58969 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 56864 स्वस्थ हो चुके हैं। 703 की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीज 1402 पहुंच गए हैं। मृतकों में जिले के गोरखपुर के सहजनवां, झंगहा व झुंगिया निवासी एक-एक महिला शामिल हैं।
विज्ञापन
इनकी मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में हुई है। इनकी उम्र क्रमश 40, 45, 70 वर्ष थी। कोरोना वार्ड में ही भर्ती टेकवार के 70 व पीपीगंज के 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि रेलवे अस्पताल में एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में महराजगंज के तीन, देवरिया व बलिया के एक-एक मरीज की मौत हुई है।