फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 30 May 2021

गोरखपुर कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 13 संक्रमितों की मौत, 62 नए मरीज मिले

Mon, 31 May 2021 09:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 May 2021 09:01 AM IST
सार

जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 58836। एक दिन में हुए 305 स्वस्थ। 
 

विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 30 May 2021
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नजर आ रही है। संक्रमितों और एक्टिव केस कम हो रहे हैं। रविवार को मात्र 62 लोग ही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 13 लोगों की मौत हुई है। वही, एक्टिव केस जो इस माह 10308 पर था, अब वह 1586 पहुंच गया है। रविवार को 305 लोग स्वस्थ हुए है। इस पर विभाग ने राहत की सांस ली है। 13 मौतों में सात मरीज गोरखपुर के शामिल हैं। मौत पोर्टल पर अपडेट न होने के कारण विभाग ने केवल पांच मौतों की सूचना दी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 58836 हो गई है। 56562 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 688 की मौत हो चुकी है। मृतकों में जिले के पिपराइच, कैंपियरगंज, बड़हलगंज, बशारतपुर निवासी एक-एक व्यक्ति की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में हुई है।
विज्ञापन


इन लोगों की उम्र क्रमश 54, 65, 50, 65 वर्ष थी। इसी वार्ड में भर्ती कूड़ाघाट की 82 व पचपेड़वा की 60 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है। एक निजी अस्पताल में 66 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में देवरिया के दो, कुशीनगर के दो, बिहार के सिवान व महराजगंज के एक-एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed