फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Today heroic saga of sacrifices will come alive with 750 drones

Gorakhpur News: आज 750 ड्रोन से जीवंत होगी बलिदानियों की वीर गाथा, सीएम योगी रहेंगे मौजूद

Mon, 19 Dec 2022 10:08 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Dec 2022 10:08 AM IST
सार

आजादी के अमृत वर्ष के आयोजनों की शृंखला में गोरखपुर में नया इतिहास रचने की तैयारी है। अमर शहीद बंधु सिंह, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, ठाकुर रोशन सिंह, चौरीचौरा प्रतिशोध के शताब्दी वर्ष समेत देश को स्वतंत्र कराने में बलिदान देने वाले भारत मां के सपूतों की गाथा से पूरा आसमान रोशन हो उठेगा।

विज्ञापन
Today heroic saga of sacrifices will come alive with 750 drones
गोरखपुर ताजा समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

काकोरी घटना के बलिदानियों की याद में सोमवार को गोरखपुर में देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो होगा। महंत दिग्विजयनाथ पार्क में 750 ड्रोन के माध्यम से देश के बलिदानियों की वीर गाथाओं को याद किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और प्रदेश सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार काकोरी ट्रेन की घटना के नायकों की याद में 15 से 19 दिसंबर तक काकोरी बलिदान दिवस समारोह मना रही है। इसके अंतर्गत ड्रोन शो का आयोजन किया गया है। देश के लिए यह पहला अवसर होगा जब आसमान में एक साथ 750 ड्रोन दिखाई देंगे।
विज्ञापन


आजादी के अमृत वर्ष के आयोजनों की शृंखला में गोरखपुर में नया इतिहास रचने की तैयारी है। अमर शहीद बंधु सिंह, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, ठाकुर रोशन सिंह, चौरीचौरा प्रतिशोध के शताब्दी वर्ष समेत देश को स्वतंत्र कराने में बलिदान देने वाले भारत मां के सपूतों की गाथा से पूरा आसमान रोशन हो उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन उड़ाकर किया गया ट्रायल
दिग्विजय नाथ पार्क में शनिवार को शाम पांच बजे ड्रोन उड़ाकर ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल होने पर अफसरों और आयोजकों ने राहत की सांस ली। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम कृष्णा करुणेश और एसएसपी ने मौके का निरीक्षण किया। दोनों अफसरों ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की कोई चूक न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed