फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Today CM Yogi will give world class water sports complex to Gorakhpur

खुशखबर: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विश्व स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात, 114 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Thu, 30 Dec 2021 08:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Dec 2021 08:56 AM IST
सार

मुख्यमंत्री 1305 करोड़ रुपये की लागत वाली 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। सुबह मंदिर में फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ ही जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों से भी मिलेंगे।

विज्ञापन
Today CM Yogi will give world class water sports complex to Gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जिले को विश्व स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात देने के साथ ही 1305 करोड़ रुपये की लागत वाली 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के हाथों जनपद को आईटीआई, पॉलिटेक्निक, गुरु गोरखनाथ शोधपीठ, राजकीय इंटर कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रावास, ड्रग वेयरहाउस, ओवरब्रिज, फोरलेन, कई सडकों-नालियों समेत हर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात मिली।  

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री पूजा-पाठ के बाद गौशाला गए। इसके बाद उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुनने के साथ ही जनप्रतिनिधियों व पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री ने रामगढ़ताल के समीप वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं व इस संबंध में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया।
विज्ञापन


कॉम्प्लेक्स परिसर में खिलाड़ियों व प्रशिक्षुओं के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था है तो इससे होकर एक रास्ता सीधे 1700 एकड़ में फैले रामगढ़ताल को जाता है जहां जल क्रीड़ा व विभिन्न प्रकार की बोटिंग, स्कीइंग, वाटर बाइकिंग आदि के रोमांच का आनंद उठाया जा सकेगा। कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ कर मुख्यमंत्री गुरुवार को खुद भी इस रोमांच का हिस्सा बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल के आगमन मौके पर योजनाओं का तोहफा दिए सीएम

गुरुवार को विश्व स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ करने के साथ ही सीएम योगी गोरखपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्री न्यू ईयर गिफ्ट का पिटारा खोला। हर विधानसभा क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की सौगात मिली। इसमें 1020 करोड़ रुपये की 102  विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व 285 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल रहा। लोकार्पण व शिलान्यास समारोह, रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में हुआ।

सीएम के हाथों आज इन प्रमुख परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

  • वाटर स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स - 44.75 करोड़
  • आईटीआई जंगल कौडिय़ा - 7 करोड़ रुपये
  • आईटीआई सहजनवां  - 7.29 करोड़
  • आईटीआई भटहट - 9.02 करोड़
  • राजकीय इंटर कॉलेज सोनौरा बुजुर्ग कैंपियरगंज-  4.41करोड़
  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में नेपाली छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का छात्रावास - 9.52 करोड़
  • सीएचसी उसवा बाबू - 5.52 करोड़
  • राजकीय पॉलिटेक्निक सहजनवां - 15.79 करोड़
  • गुरु गोरखनाथ शोध पीठ - 11.56 करोड़
  • विधि विज्ञान प्रयोगशाला श्रेणी बी - 66 करोड़
  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में बालिका छात्रावास - 4.55 करोड़

इन प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किए सीएम

  • ड्रग वेयरहाउस - 9.32 करोड़ रुपये
  • नकहा-मानीराम फोरलेन- 76.28 करोड़
  • अक्षयपात्र फाउंडेशन का केंद्रीयकृत रसोईघर- 14.02 करोड़
  • चौरीचौरा-सोनबरसा समपार पर ओवरब्रिज - 59.44 करोड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed