फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Today 59 booths will have Corona vaccine in gorakhpur

Corona Vaccination: आज 59 बूथों पर लगेगा कोरोना का टीका, रेलवे और एम्स में लगेगा कोवैक्सीन

Thu, 28 Jan 2021 06:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Jan 2021 06:05 AM IST
विज्ञापन
Today 59 booths will have Corona vaccine in gorakhpur
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई (फाइल)

गोरखपुर जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना का वैक्सीन 59 बूथों पर लगाया जाएगा। जिसकी तैयारियों पूरी कर ली गई है। इस बार 100 की बजाय 125 स्वास्थ्यकर्मियों का वैक्सीनेशन होगा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और ललित नारायण मिश्र रेलवे अस्पताल में पहली बार टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन


दोनों अस्पतालों में कोवैक्सीन लगाई जाएगी। सभी स्वास्थ्यकर्मियों से टीका लगवाने को कहा गया है। टीका नहीं लगवाने वालों को शासन के निर्देश पर बाद में ही अवसर मिल पाएगा। बृहस्पतिवार को प्रथम चरण के तीसरे दिन का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन


बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के साथ ही निजी क्षेत्र के गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय, फातिमा अस्पताल, शाही ग्लोबल अस्पताल, सावित्री हॉस्पिटल, होप पनेशिया आदि में भी बूथ बनाया गया है। अभी तकरीबन 24 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जिले में पहली बार होगा कोवैक्सीन लगेगा

जिले में पहली बार कोवैक्सीन का लगाया जाएगा। एम्स और रेलवे अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों को कोवैक्सीन का टीका लगेगा। अभी तक सिर्फ कोविशील्ड का ही इस्तेमाल हुआ है।

एयरफोर्स में भी हुआ टीकाकरण
एयरफोर्स में 50 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड लगाई जा चुकी है। डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि जरूरत के अनुसार टीके भेजे जा रहे हैं। कोविन पोर्टल पर पंजीकरण और जारी सूची के आधार पर टीके लगाए जा रहे हैं।

सूची में हैं तब भी लग जाएगा टीका
केंद्र सरकार ने टीकाकरण की व्यवस्था में सुधार किया है। अब उन लोगों को भी टीका लगाया जा सकेगा जिनको उस दिन के टीकाकरण अभियान में नहीं शामिल किया गया है। ऐसे लोगों का नाम टीकाकरण की सूची में होना चाहिए।

टीकाकरण पर सभी को पूरा भरोसा
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने कहा कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है, इसका सभी को भरोसा हो चुका है। कोविशील्ड के साथ ही कोवैक्सीन का टीका लगातार लग रहा है। अब लोग खुद फोन कर टीका लगवाने का अनुरोध कर रहे हैं।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 59 बूथों पर टीके लगेंगे। अब एक बूथ पर 100 की जगह 125 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed