फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   To get relief from the heat, four children who were bathing in the river and pond died due to drowning.

Gorakhpur News: गर्मी से राहत पाने के लिए नदी और पोखरे में नहा रहे चार बच्चों की डूबने से मौत

Sun, 18 Jun 2023 10:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
To get relief from the heat, four children who were bathing in the river and pond died due to drowning.
-कैंपियरगंज क्षेत्र के तालबंजरहा के पास राप्ती नदी में डूबे दो बच्चे
विज्ञापन

-उरुवा क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में पोखरे में डूबने से दो बच्चों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
कैंपियरगंज/ उरुवा बाजार। गर्मी से राहत पाने के लिए नदी और पोखरे में नहा रहे चार बच्चों की डूबने से रविवार की शाम को मौत हो गई। घंटों मशक्कत के बाद उनके शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चों की मौत के बाद उनके गांव में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज क्षेत्र के ताल बंजरहा में रविवार की शाम दुर्गेश साहनी की पत्नी स्मिता देवी व श्याम मिलन साहनी की पत्नी सरिता देवी रविवार की शाम 5.30 बजे गांव के सामने राप्ती नदी में कपड़ा धोने गई थीं। उनके साथ उनका बेटा अर्जुन पुत्र दुर्गेश 10 वर्ष व शनि पुत्र श्याम मिलन 8 वर्ष गए थे। वह कपड़े धुलने में व्यस्त हो गई तो दोनों बच्चे कपड़ा निकाल कर नदी में नहाने लगे। महिलाएं कपड़ा धुलने के बाद अपने बच्चों को खोजने लगीं तो नदी के किनारे बच्चों के कपड़े देखकर उन्हें बच्चों के डूबने का अंदेशा हुआ। उन्होंने घरवालों को सूचना दी। नदी में बच्चों की खोजबीन के साथ पुलिस को सूचना दी। बच्चों के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाविकों और गोताखोरों की मदद से रात आठ बजे दोनों मासूमों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अर्जुन अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। दो बच्चों के डूबने से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी घटना उरूवा बाजार क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है। गांव के सिराज के पुत्र साद 11 वर्ष और संतराज के पुत्र विशाल 9 वर्ष गांव से तकरीबन एक किमी दूर मुबारकपुर गांव के पोखरे में नहाने चले गए थे। रविवार की शाम तकरीबन छी बजे उनको डूबता देख वहां पर नहा रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों ने डूबते हुए बच्चोेें को पोखरे से बाहर निकाला। दोनों बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरूवा ले जाया गया। जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिराज उरूवा के पीएच इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था उसकी एक बहन हैं। साद के पिता सऊदी में काम करते है। विशाल गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उनकी मौत के बाद दोनों परिवारों का रो-रो का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed