{"_id":"6a1f43fc211b8c43b10af92b","slug":"to-further-strengthen-the-security-arrangements-in-the-aiims-campus-the-process-of-setting-up-a-permanent-police-post-has-been-started-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1341115-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एम्स स्थायी पुलिस चौकी के लिए भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एम्स स्थायी पुलिस चौकी के लिए भूमिपूजन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत मंगलवार को गेट नंबर-दो के निकट चिह्नित भूमि पर एम्स थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी व मीडिया प्रभारी डॉ. अरूप महंती ने भूमिपूजन कर चौकी भवन की नींव रखी। इस अवसर पर पुलिस व एम्स प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अरूप महंती ने बताया कि स्थायी पुलिस चौकी निर्माण की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है। भूमि पूजन के साथ भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने कहा कि स्थायी पुलिस चौकी बनने से एम्स परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। साथ ही मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।