फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   To ensure there is no filth in the vending zone, vendors will have to keep dustbins.

Gorakhpur News: वेंडिंग जोन में न हो गंदगी, वेंडरों को रखना होगा डस्टबिन

Sat, 02 May 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
To ensure there is no filth in the vending zone, vendors will have to keep dustbins.
- स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग को लेकर नगर निगम में हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग दिलाना था।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए और वेडिंग जोन में पूर्णत: स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर कार्यरत वेंडरों के लिए कचरा पात्र अनिवार्य होंगे और नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने नालों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए नालियों पर जालियों की दुरुस्ती पर ध्यान देने को कहा। साथ ही सभी पार्कों का नियमित सफाई और जरूरत पड़ने पर सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वार्डों से गीला कचरा प्रतिदिन ट्रांसफर स्टेशन तक और सूखा कचरा एमआरएफ सेंटर तक पहुंचाने का भी निर्देश जारी किया गया। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालयों व डिवाइडरों की सफाई पर विशेष जोर दिया। सभी सफाई कर्मियों को निर्धारित वर्दी और सुरक्षा उपकरण के साथ कार्य करने की हिदायत दी गई। बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, प्रमोद कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed