फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Title clash tomorrow between Valentine FC Gorakhpur and Varanasi Hostel

Gorakhpur News: वैलेंटाइन एफसी गोरखपुर व वाराणसी छात्रावास में खिताबी भिड़ंत कल

Sat, 30 Dec 2023 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Title clash tomorrow between Valentine FC Gorakhpur and Varanasi Hostel
वैलेंटाइन प्रीमियम फुटबॉल टूर्नामेंट: पहले सेमीफाइनल में वैलेंटाइन एफसी ने बिग ब्लू लखनऊ को हराया
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी छात्रावास ने अयोध्या छात्रावास की टीम को हराया

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित0 अंडर-19 वैलेंटाइन प्रीमियम फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल शुक्रवार को खेला गया। इसमें वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब गोरखपुर और वाराणसी छात्रावास ने अपनी विरोधी टीमों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। ये दोनों टीमें रविवार को खिताबी भिड़ंत में आमने-सामने होंगी।
पहला सेमीफाइनल वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब गोरखपुर और बिग ब्लू लखनऊ के बीच खेला गया। मैच के पहले हाॅफ में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे हाॅफ के 58वें मिनट में वैलेंटाइन एफसी के विकास ने बिग ब्लू लखनऊ की रक्षा पंक्ति को छकाते हुए शानदार मैदानी गोल कर टीम को 1-0 से विजय दिला दी।
विज्ञापन

मैच के मुख्य अतिथि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मनोचिकित्सा विभाग के अध्यक्ष मेजर डॉ. तापस कुमार आइच रहे। उनके साथ डॉ. आमिल हयात खान, हमजा खान, एनपी गौड़, विलियम और देव आनंद श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल वाराणसी छात्रावास और अयोध्या छात्रावास के बीच खेला गया। प्रतियोगिता की दो मजबूत टीमों के बीच बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबला चला। पहले हाॅफ में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही। दूसरे हाॅफ के 60वें मिनट में अभय प्रकाश ने वाराणसी के लिए गोल करके अपनी टीम को 1-0 से फाइनल में प्रवेश दिला दिया। फाइनल मैच 31 दिसंबर को दोपहर एक बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed