{"_id":"5f9fa5df0acef47c1623625b","slug":"ticket-booking-stopped-due-to-lack-of-space-in-trains-in-bihar-delhi-mumbai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली में घर पहुंचना मुश्किल, पूजा स्पेशल ट्रेनें भी फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली में घर पहुंचना मुश्किल, पूजा स्पेशल ट्रेनें भी फुल
Mon, 02 Nov 2020 11:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के बाद पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाईं, लेकिन 13 नवंबर तक इनमें भी जगह नहीं बची है। दिल्ली, मुंबई व बिहार की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में बर्थ खाली नहीं है। प्रतीक्षा सूची भी इतनी लंबी है कि टिकट कन्फर्म होना मुश्किल है। कुछ ट्रेनों में तो नो रूम हो चुका है। हालांकि वाराणसी जाने वाली कुछ ट्रेनों में सीटें अभी बची हैं।
कोलकाता की ट्रेनों में नो रूम
सबसे ज्यादा दिक्कत कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में है। गोरखपुर से बनकर तीन दिन चल रही कोलकाता पूजा स्पेशल में नो रूम हो चुका है। इसके अलावा अवध असम स्पेशल में भी नो रूम है। यानी इन ट्रेनों में टिकट भी बुक नहीं होगा।
वेटिंग टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं
इस बार यात्रियों के सामने एक मुश्किल यह भी है कि कोरोना संक्रमण के चलते वेटिंग टिकट पर ट्रेनों में यात्रा की अनुमति नहीं है। पहले तो स्टेशन पर ही प्रवेश नहीं मिलेगा। अगर किसी तरह ट्रेन में चढ़ गए तो पकड़े जाने पर जुर्माना भरेंगे, अगले स्टेशन पर उतार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता की ट्रेनों में नो रूम
सबसे ज्यादा दिक्कत कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में है। गोरखपुर से बनकर तीन दिन चल रही कोलकाता पूजा स्पेशल में नो रूम हो चुका है। इसके अलावा अवध असम स्पेशल में भी नो रूम है। यानी इन ट्रेनों में टिकट भी बुक नहीं होगा।
विज्ञापन
वेटिंग टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं
इस बार यात्रियों के सामने एक मुश्किल यह भी है कि कोरोना संक्रमण के चलते वेटिंग टिकट पर ट्रेनों में यात्रा की अनुमति नहीं है। पहले तो स्टेशन पर ही प्रवेश नहीं मिलेगा। अगर किसी तरह ट्रेन में चढ़ गए तो पकड़े जाने पर जुर्माना भरेंगे, अगले स्टेशन पर उतार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
13 नवंबर को बर्थ की स्थिति (वेटिंग में)
ट्रेन स्लीपर एसी 3
02566 बिहार संपर्कक्रांति 62 29
04408 दरभंगा पूजा स्पेशल 53 17
02570 डिब्रूगढ़ हमसफर 44 25
02554 वैशाली स्पेशल 549 289
05048 कोलकाता पूजा स्पेशल नो रूम नो रूम
05910 अवध असम स्पेशल नो रूम नो रूम
02555 गोरखधाम स्पेशल आरएसी 58 आरएसी 28
02557 सप्तक्रांति स्पेशल 25 06
02553 वैशाली स्पेशल 37 17
02541 एलटीटी स्पेशल 191 15
01016 कुशीनगर स्पेशल 202 21
इन ट्रेनों में अभी सीटें हैं खाली
ट्रेन स्लीपर एसी 3
04185 बरौनी पूजा स्पेशल 43 30
05018 एलटीटी पूजा स्पेशल 213 56
05004 चौरीचौरा स्पेशल आरएसी 27 17
09090 अहमदाबाद स्पेशल 290 41
02566 बिहार संपर्कक्रांति 62 29
04408 दरभंगा पूजा स्पेशल 53 17
02570 डिब्रूगढ़ हमसफर 44 25
02554 वैशाली स्पेशल 549 289
05048 कोलकाता पूजा स्पेशल नो रूम नो रूम
05910 अवध असम स्पेशल नो रूम नो रूम
02555 गोरखधाम स्पेशल आरएसी 58 आरएसी 28
02557 सप्तक्रांति स्पेशल 25 06
02553 वैशाली स्पेशल 37 17
02541 एलटीटी स्पेशल 191 15
01016 कुशीनगर स्पेशल 202 21
इन ट्रेनों में अभी सीटें हैं खाली
ट्रेन स्लीपर एसी 3
04185 बरौनी पूजा स्पेशल 43 30
05018 एलटीटी पूजा स्पेशल 213 56
05004 चौरीचौरा स्पेशल आरएसी 27 17
09090 अहमदाबाद स्पेशल 290 41