{"_id":"69517b3a266fff1a5f044884","slug":"through-swayam-undergraduate-students-will-study-cybersecurity-vedic-knowledge-and-environmental-science-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1179686-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ''''स्वयं'''' से स्नातक छात्र पढ़ेंगे साइबर सिक्योरिटी, वैदिक ज्ञान और पर्यावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ''''स्वयं'''' से स्नातक छात्र पढ़ेंगे साइबर सिक्योरिटी, वैदिक ज्ञान और पर्यावरण
विज्ञापन
स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर में क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम स्वयं प्लेटफॉर्म से करना अनिवार्य
डीडीयू में आज विद्या परिषद की बैठक में स्वयं पोर्टल के संचालन को मिलेगी मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में सम सेमेस्टर सत्र से स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम (एईसी) ''''स्वयं'''' पोर्टल के माध्यम से शुरू होने जा रहा है। इसमें छात्र साइबर सिक्योरिटी, वैदिक ज्ञान और पर्यावरण जैसे विषय पढ़ सकेंगे।
डीडीयू में 29 दिसंबर को विद्या परिषद की बैठक आयोजित होगी। उसमें स्वयं पोर्टल के जरिये कोर्स के संचालन को अनुमति मिल जाएगी। विश्वविद्यालय ने ''''स्वयं'''' पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में से छह का चयन किया है। इनमें से प्रत्येक विद्यार्थी को एक का चयन करना अनिवार्य होगा।
पंजीकरण जनवरी में शुरू होगा। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी, वैदिक सूक्त, पर्यावरणीय मुद्दे, योग, मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक समावेशन और भारतीय अर्थव्यवस्था जैसे विषयों का अध्ययन कराया जाएगा।
विज्ञापन
''''स्वयं'''' की विशेषता यह है कि विद्यार्थी कहीं भी और कभी भी उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री से जुड़ सकते हैं। इस पर वीडियो लेक्चर, ई-कंटेंट, असाइनमेंट, क्विज और स्वमूल्यांकन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ये पाठ्यक्रम आठ सप्ताह की अवधि के दो क्रेडिट के पाठ्यक्रम हैं। इसमें 30 अंकों का इंटरनल असेसमेंट होगा, जबकि 70 अंकों की एंड सेमेस्टर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
वर्जन''''स्वयं'''' आधारित क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं रखते बल्कि उन्हें जिम्मेदार, जागरूक और सक्षम नागरिक बनाने में सहायक हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार छह में से एक पाठ्यक्रम चुन सकेंगे।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू