फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three women reporting posts will opened in Gorakhpur

खुशखबर: गोरखपुर जिले में खोली जाएंगी तीन महिला रिपोर्टिंग चौकी, सीएम कर सकते है औपचारिक शुरुआत

Tue, 02 Mar 2021 09:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Mar 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Three women reporting posts will opened in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

मिशन शक्ति के तहत गोरखपुर के दक्षिणी क्षेत्र में बांसगांव, उत्तरी में कैंपियरगंज और शहर के कोतवाली इलाके में महिला रिपोर्टिंग चौकी खोली जा रही है। इन चौकियों पर संसाधन जुटाए जा रहे हैं। आठ मार्च को महिला दिवस के दिन सीएम इन चौकियों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इन चौकियों के खुल जाने से ग्रामीण क्षेत्रों को महिलाओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


गोरखपुर में जहां 28 पुलिस स्टेशन हैं वहीं सिर्फ एक महिला थाना है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उनकी परेशानियों के समाधान के लिए लंबी दूरी तय कर यहां आना पड़ता है। वहीं कई बार काउंसिलिंग के लिए उन्हें बार-बार आना पड़ता है। जिसमें उन्हें काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन


ऐसे में महिलाओं की मदद के लिए हर एडिशनल एसपी के अधीन एक रिपोर्टिंग चौकी स्थापित की गई है। एसपी सिटी के अधीन शहर में महिला थाना कैंट में होने की वजह से कोतवाली इलाके में चौकी खोली गई है। दूसरी चौकी एसपी दक्षिणी के अधीन बांसगांव में और तीसरी एसपी उत्तरी के अधीन कैंपियरगंज में खोली गई है। तीनों चौकी महिला थाने से ही संबद्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला उप निरीक्षक को बनाया गया चौकी प्रभारी

तीनों नई चौकी पर महिला उप निरीक्षक को चौकी प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली में खोली गई चौकी की प्रभारी सरिता नागवंशी को बनाया है। इनके साथ महिला सिपाही पूनम वर्मा, अनीता यादव, हेड कांस्टेबल राजेश चौबे, सत्यानंद सिंह, राज चौधरी होंगे। कैंपियरगंज चौकी प्रभारी दीपशिखा को बनाया गया है।

इनके साथ रुचि वर्मा, आराधना गौड़, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार राय, अरविंद कुमार गिरी, श्यामबाबू शाह, हरिनाथ होंगे। बांसगांव में खोली गई चौकी की प्रभारी उप निरीक्षक हिमांशी पांडेय को बनाया गया है। इनके साथ आरती यादव, रीमा यादव, शिवप्रकाश सिंह, कस्तूरी सिंह, अश्वनी कुमार, विकास कुमार होंगे।

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि जिले में तीन एडिशनल एसपी हैं। सभी के अधीन एक महिला रिपोर्टिंग चौकी स्थापित की गई है। यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। महिला दिवस के दिन से सभी चौकियों पर कामकाज शुरू हो जाएगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed