फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three times more cows than capacity in Kanha garden in Gorakhpur

गोरखपुर का हाल: कान्हा उपवन में क्षमता से तीन गुना ज्यादा गोवंश, सड़क-चौराहों पर घूम रहे सैकड़ों

Wed, 24 Aug 2022 12:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Aug 2022 12:15 PM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि पर्यवेक्षक अपनी देखरेख में निराश्रित पशुओं के भोजन आदि की व्यवस्था कराएंगें। कमी पाए जाने पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे। कान्हा उपवन के प्रभारी अधिकारी नर्वदेश्वर पांडेय एवं मुख्य अभियन्ता समय-समय पर निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
Three times more cows than capacity in Kanha garden in Gorakhpur
गोरखपुर कान्हा उपवन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में गो आश्रय गृह कान्हा उपवन में क्षमता से तीन गुना ज्यादा गोवंश रखे गए हैं। यहां क्षमता 560 पशुओं की है, जबकि वर्तमान में करीब 1400 पशु हैं। वहीं, शहर की सड़क-चौराहों पर भी छुट्टा पशुओं की भरमार है, सैकड़ों की संख्या में घूम रहे ये पशु यातायात व्यवस्था में खलल डाल रहे हैं।
विज्ञापन

 
नगर निगम ने अब जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। कहा गया है कि कान्हा उपवन में क्षमता से ज्यादा पशु हैं, इन्हें अन्यत्र भेजने की व्यवस्था की जाए। कान्हा उपवन के प्रभारी अधिकारी नर्वदेश्वर पांडेय ने कहा कि क्षमता से अधिक गोवंश के होने के बावजूद इनकी देखभाल बेहतर ढंग से करने का का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही डीएम को यहां से कुछ पशुओं को अन्यत्र भेजने संबंधी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


पर्यवेक्षण के लिए सात अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
कान्हा उपवन के निराश्रित पशुओं की समुचित देखभाल के पर्यवेक्षण के लिए नगर निगम के सात अधिकारियों को दिवसवार तैनाती की गई है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि पर्यवेक्षक अपनी देखरेख में निराश्रित पशुओं के भोजन आदि की व्यवस्था कराएंगें। कमी पाए जाने पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे। कान्हा उपवन के प्रभारी अधिकारी नर्वदेश्वर पांडेय एवं मुख्य अभियन्ता समय-समय पर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed