{"_id":"60e67be46785483cc167dba8","slug":"three-teenagers-ran-away-from-home-after-being-stopped-from-playing-online-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ऑनलाइन गेम खेलने से रोकने पर घर छोड़कर भागे तीन किशोर, खोज में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ऑनलाइन गेम खेलने से रोकने पर घर छोड़कर भागे तीन किशोर, खोज में जुटी पुलिस
Thu, 08 Jul 2021 09:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Jul 2021 09:45 AM IST
सार
पिता ने ऑनलाइन क्लास के लिए खरीदा था मोबाइल, पढ़ाई के दौरान लग गई थी ऑनलाइन गेम की लत।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ऑनलाइन गेम खेलने पर पाबंदी से नाराज तीन किशोर घर छोड़कर भाग गए। तीनों मंगलवार की रात करीब 9 बजे बैग व साइकिल लेकर घर से निकले, उसके बाद से उनका कहीं पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद बुधवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद जांच जारी है।
विज्ञापन
मामला गोरखपुर में गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर दो इलाके की है। घर छोड़कर गए चौदह वर्षीय एक बच्चे के पिता ने बताया कि कोरोना की वजह से स्कूल बंद होने के बाद ऑनलाइन क्लास शुरू हो गई थी। बच्चे की पढ़ाई के लिए, उन्होंने मोबाइल खरीद कर दे दिया। बच्चा ऑनलाइन पढ़ाई करते-करते, ऑनलाइन गेम खेलने का आदी हो गया।
विज्ञापन
दो माह पहले वह दुबई से घर आए तो बच्चे की हरकत के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने मोबाइल पर प्रतिबंध लगाते हुए ऑनलाइन क्लास बंद करा दिया। उसके बाद बेटा गुमसुम रहने लगा। बाद में पता चला कि वह मौका देखकर वह अपने साथियों के साथ मोबाइल में गेम डाउनलोड कर खेलने लगा।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह वह घर से निकला और शाम को वापस पहुंचा तो मैंने बेटे से दिन भर गायब रहने का कारण पूछते हुए डांट लगाई। अगली सुबह वह घर में नहीं मिला तो खोजबीन शुरू की गई। पता चला कि उसके दो दोस्त भी घर से लापता हैं। शाम तक तीनों किशोरों की कोई जानकारी न मिलने पर गुलरिहा थाने में लिखित तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर गुलरिहा विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरों की तलाश कराई जाएगी।