{"_id":"6574c7078106c6dad605e97a","slug":"three-teams-were-deployed-to-uncover-the-robbery-from-the-businessman-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-393992-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: व्यापारी से लूट के पर्दाफाश के लिए तीन टीमें लगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: व्यापारी से लूट के पर्दाफाश के लिए तीन टीमें लगीं
विज्ञापन
- गुलरिहा इलाके में हुई थी घटना, सीसी टीवी फुटेज से लुटेरों की पहचान की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके में दुकान बंद कर लौट रहे स्वर्ण व्यापारी राजेश गुप्ता से हुई लूट का पर्दाफाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं हैं। गुलरिहा पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच व एसओजी टीम जांच कर रही है। एक सीसी टीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है, जिसकी मदद से बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
उधर, पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद ही एसएसपी ने थानेदार अखिलेश सिंह को लाइनहाजिर भी कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक, करमहां बुजुर्ग निवासी राजेश की जंगल डुमरी नंबर एक के चंबल घाटी चौराहे पर सिंह कटरा में सूर्यांश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। राजेश ने तहरीर में पुलिस को बताया है कि हर दिन की तरह वह शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
ईंट भट्ठे के पास एक बाइक से आए दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रुकने को कहा। अचानक बाइक रोकने के चक्कर में गिरने पर बदमाशों ने जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए और बाइक लेकर फरार हो गए थे। रास्ते में बाइक की डिकी तोड़कर उसमें से दो लाख रुपये के गहने लूटने के बाद बाइक को घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर लावारिस छोड़ दिए थे। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था।
उधर, देर रात एसएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित से पूछताछ की। उन्होंने पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसओजी और क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें भी गठित की गईं। शनिवार को दोनों टीमें अलग-अलग समय में व्यवसायी को साथ में लेकर क्षेत्र में बदमाशों की तलाश करती रहीं।
..............................
कोट
पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। घटना के पर्दाफाश के लिए गुलरिहा पुलिस के साथ एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीमों को लगाया गया है। वर्ष 2022 में राजेश गुप्ता के साथ हुई घटना को भी इस घटना से जोड़ते हुए नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ