फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three teacher suspended in gorakhpur

परिषदीय विद्यालयों के तीन फर्जी शिक्षक बर्खास्त

Tue, 01 Sep 2020 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
three teacher suspended in gorakhpur
परिषदीय विद्यालयों के तीन फर्जी शिक्षक बर्खास्त
विज्ञापन

गोरखपुर। कूटरचित दस्तावेजों के सहारे परिषदीय विद्यालयों में नौकरी करने वाले तीन फर्जी शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभाग को शिकायत मिली थी, जांच के दौरान आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की गई। इनपर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही वेतन रिकवरी की कार्रवाई भी होगी।
ब्रह्मपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भगने में तैनात सहायक अध्यापक संतोष कुमार की नियुक्ति वर्ष 2010 में हुई थी। हाईस्कूल के अंकपत्र व प्रमाणपत्र को सत्यापन के लिए संबंधित विद्यालय भेजा गया। विद्यालय ने टीसी में शिक्षक की जाति गुप्ता का उल्लेख किया जबकि उन्होंने अनुसूचित जाति के कोटे से नौकरी पाई थी। ऐसे ही मानव संपदा पोर्टल से कैंपियरगंज के प्राथमिक विद्यालय खरौली के प्रधानाध्यापक शिवबचन सिंह के अभिलेखों में गड़बड़ी की जानकारी हुई। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच दी। जांच में आरोपी शिक्षक ने बलिया जिले के प्राथमिक विद्यालय खिरौली के प्रधानाध्यापक शिवबचन सिंह के अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति हासिल की थी। जिसके बाद विभाग ने इन्हें बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

वहीं जंगल कौड़िया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जलार की प्रधानाध्यापिका वंदना पांडेय के बारे में फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी हासिल करने की शिकायत एसटीएफ से हुई थी। एसटीएफ की फील्ड यूनिट ने शिक्षिका की पत्रावली तलब की थी। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षिका की पत्रावली की जांच शुरू की तो पाया गया कि आरोपी शिक्षिका ने इसी नाम की फैजाबाद जिले में तैनात एक शिक्षिका के अभिलेखों के सहारे नौकरी प्राप्त की थी। बीएसए बीएन सिंह का कहना है कि तीन फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कूटचरित दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने की शिकायत मिली थी। जांच में आरोप सही मिलने पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed