फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three special trains will run from Gorakhpur to New Delhi book tickets now

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गोरखपुर से नई दिल्ली के लिए चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, अभी बुक कर लें टिकट

Thu, 09 Nov 2023 12:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Nov 2023 12:53 PM IST
सार

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05065/05066 गोरखपुर-नई दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचालन 15 नवंबर को गोरखपुर से तथा 09 एवं 16 नवंबर को नई दिल्ली से दो फेरों के लिए किया जाएगा। 05065 गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 15 नवंबर को गोरखपुर से रात 11 बजे चलेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन दोपहर 12 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
Three special trains will run from Gorakhpur to New Delhi book tickets now
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली से छठ के बीच यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने तीन और विशेष गाड़ियों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में अभी टिकट बुक करा सकते हैं। इसके अलावा अन्य स्पेशल गाड़ियों में भी अभी सीटें रिक्त हैं।

विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05065/05066 गोरखपुर-नई दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचालन 15 नवंबर को गोरखपुर से तथा 09 एवं 16 नवंबर को नई दिल्ली से दो फेरों के लिए किया जाएगा। 05065 गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 15 नवंबर को गोरखपुर से रात 11 बजे चलेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन दोपहर 12 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं 05066 नई दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी 09 एवं 16 नवंबर को नई दिल्ली से दोपहर दो बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन भोर में 04.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं 05069/05070 गोरखपुर-नई दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचालन 14 से 21 नवंबर को गोरखपुर से और 15 व 22 नवंबर को नई दिल्ली से दो फेरों के लिए होगा। 05069 गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी गोरखपुर से सुबह 08.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद व बरेली के रास्ते रात 10.05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 05070 नई दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी नई दिल्ली से रात में 12.30 बजे प्रस्थान करेगी जो गाजियाबाद से मुरादाबाद के रास्ते दोपहर 2.45 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: क्यूएस रैंकिंग में गोरखपुर विश्वविद्यालय को मिला 258वां स्थान, प्रदेश के तीन विवि शामिल

दो फेरों के लिए चलेगी गोमतीनगर-नई दिल्ली-छपरा स्पेशल

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05071/05072 गोमतीनगर-नई दिल्ली-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन 09 एवं 16 नवंबर को गोमतीनगर से और 10 व 17 नवंबर को नई दिल्ली से दो फेरों के लिए किया जाएगा। गोमतीनगर से यह ट्रेन रात में 11 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 08.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह गाड़ी नई दिल्ली से सुबह 10 बजे प्रस्थान करेगी। गाजियाबाद से कानपुर सेंट्रल के रास्ते, गोमतीनगर, गोंडा, बस्ती होते हुए रात में 12.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें: डोमिनगढ़ से गोरखपुर जंक्शन के बीच तीसरी लाइन बिछाने का काम शुरू, जल्द काम होगा पूरा

छपरा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी भी चलेगी

05159/05160 छपरा-नई दिल्ली-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन 11 एवं 18 नवंबर को छपरा से और 13 व 20 नवंबर को नई दिल्ली से दो फेरों के लिए किया जाएगा। छपरा से यह ट्रेन रात में 11.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन थावे से कप्तानगंज के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से भोर में 05 बजे ट्रेन रवाना होगी और रात आठ बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से रात में 12.30 बजे ट्रेन छपरा के लिए चलेगी और अगले दिन दोपहर 2.25 बजे गोरखपुर से छूटकर शाम 7.25 बजे छपरा पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed