फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three smugglers arrested after colliding with truck pole of running after breaking barrier of police of three districts

यूपी: तीन जिलों की पुलिस का बैरियर तोड़कर भाग रहे पशु तस्करों का ट्रक पोल से भिड़ा, तीन गिरफ्तार

Fri, 27 Aug 2021 12:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 27 Aug 2021 12:51 PM IST
सार

मऊ जिले की पुलिस वाहन को तस्करों ने मारा ठोकर। पुलिस कर्मियों ने भाग रहे पशु तस्करों को पकड़ने के लिए वायरलेस सेट से सूचना प्रसारित कर दी।

विज्ञापन
Three smugglers arrested after colliding with truck pole of running after breaking  barrier of police of three districts
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में बलिया व मऊ जनपदों के पुलिस बैरियर को तोड़कर भाग रहे पशु तस्करों का ट्रक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। पीछा कर रही मऊ पुलिस ने तस्करों को कब्जे में ले लिया। आरोप है कि पशु तस्कर मऊ जनपद के मधुबन के पुलिस कर्मियों के वाहन को ठोकर मार कर भाग रहे थे।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की भोर में मऊ जनपद की तरफ से आ रहे एक ट्रक को जब मधुबन पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो ट्रक चालक तेज रफ्तार में ट्रक से पुलिस के वाहन को ठोकर मार कर भागने लगा। यह देख पुलिस कर्मियों ने भाग रहे पशु तस्करों को पकड़ने के लिए वायरलेस सेट से सूचना प्रसारित कर दी। इस पर ट्रक को रोकने के लिए मऊ जनपद के ही रामपुर पुलिस ने बैरियर लगाया  दिया।  
विज्ञापन


यहां पर जब पुलिस ने तस्करों को रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक बैरियर तोड़कर भागने लगा। मधुबन पुलिस ने पीछा करते हुए इसकी सूचना बलिया जनपद के उभांव पुलिस को दी। उभांव थाने की पुलिस ने ट्रक को पकड़ने के लिए घेराबंदी की लेकिन ट्रक चालक ने पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर भागलपुर की ओर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाग रहे पुलिस तस्करों की सूचना मिलने पर देवरिया जिले के मईल थाने के भागलपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस ने बैरियर लगाकर ट्रक को रोकने की कोशिश की लेकिन ट्रक चालक यहां भी बैरियर तोड़कर भाग निकला। तेज रफ्तार में भाग रहे ट्रक का पीछा करते हुए मधुबन, बलिया व मईल पुलिस भागलपुर कुंडौली मार्ग पर ट्रक को घेर लिया।

पुलिस से घिरता देख ट्रक चालक ट्रक की रफ्तार और तेज कर दिया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर जमुआ गांव के समीप सड़क के किनारे लगे बिलजी के पोल को तोड़ते हुए गढ्ढे में उतर गई। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक में सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान अजय पुत्र सुभाष, भटौली अहिरौली आजमगढ़, आसिफ पुत्र हनीफ, शाहगंज जौनपुर, रामलखन पुत्र शिवपूजन, मक्खनपुर अहिरौली आजमगढ़ के रूप में हुई।


घटनास्थल पर मईल एसओ प्रमोद सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने ट्रक को गढ्ढे से बाहर निकलवाया। मईल थानाध्यक्ष ने बताया पशु तस्करों को हिरासत में ले लिया गया है। बलिया जनपद की पुलिस को पकड़े गए तस्करों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed