फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three shops caught fire due to transformer fire, loss of lakhs

Gorakhpur News: ट्रांसफार्मर की आग से तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 12 Jun 2023 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Three shops caught fire due to transformer fire, loss of lakhs
ट्रांसफार्मर की आग से तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान
फोटो
विज्ञापन

- बड़हलगंज इलाके में हुई घटना, मुआवजा देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बड़हलगंज। क्षेत्र के पिड़हनी चौराहे पर ट्रांसफार्मर में लगी आग की वजह से तीन दुकानों में आग लग गई। इसमें रखे लाखों के सामान जल गए। जिला सहकारी बैंक के पूर्व सभापति रामदरश विद्यार्थी ने जिला प्रशासन से व्यवसायियों को क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कोइलीखाल गांव निवासी पीड़ित राजू गौड़ ने रविवार को दिए तहरीर में लिखा है कि पिड़हनी चौराहे पर उसकी राजू साइकिल स्टोर है।शनिवार की रात लगभग एक बजे दुकान के पास खंभे पर लगा 100 केवी ट्रांसफार्मर में लगी आग की चपेट में आने से उसकी दुकान पूरी तरह जल गई। दुकान में रखा डेढ़ लाख का सामान व दस हजार रुपये नकद भी जल गए। बगल में स्थित बाबूलाल यादव की दुकान व सोनू शर्मा की सैलून की दुकानें भी जल गईं। जिसमें रखी डेढ़ लाख से अधिक की सामग्री भी जल गई। तीनों पीड़ित व्यवसायियों की रोजी रोटी का सहारा उनकी दुकानें हीं थीं। इनके जल जाने से वे पूरी तरह से बेरोजगार हो गए हैं। देर रात लगी आग की जानकारी भी स्थानीय लोगों को तब हुई, जब तक दुकान जल चुकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed