फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three schools will give free admission to orphan children by Swami Vivekananda Adarsh Shiksha Samiti in gorakhpur

पहल: गोरखपुर के तीन विद्यालय अनाथ बच्चों को देंगे मुफ्त प्रवेश, तैयारियां शुरू

Mon, 14 Jun 2021 01:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Jun 2021 01:53 PM IST
सार

पढ़ाई का खर्च वहन करेंगे स्वामी विवेकानंद आदर्श शिक्षा समिति से संचालित विद्यालय
 

विज्ञापन
Three schools will give free admission to orphan children by Swami Vivekananda Adarsh Shiksha Samiti in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

कोरोना महामारी की वजह से अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इस संबंध में स्वामी विवेकानंद आदर्श शिक्षा समिति ने अनूठी पहल की है। इसके अंतर्गत समिति की ओर से संचालित गोरखपुर शहर के तीन विद्यालयों में इन बच्चों का निशुल्क प्रवेश कराया जाएगा। इस बारे में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाषचंद्र बोस नगर, सरस्वती बालिका विद्यालय सूरजकुंड और विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, सैनिक कुंज में ऐसे बच्चों को प्रवेश मिलेगा। आवेदनकर्ता को बच्चे के माता-पिता की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट लानी होगी।
विज्ञापन


आय का स्रोत बच्चे या उसके अभिभावक को स्वयं प्रमाणित करना होगा। इसके बाद विद्यालय के अध्यापक भौतिक सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। जिस आधार पर बच्चों का प्रवेश विद्यालयों में सुनिश्चित कराया जाएगा। ऐसे बच्चों को भी निशुल्क प्रवेश देने की तैयारी है, जिनके घर में बच्चे के पिता की मृत्यु कोरोना से हो चुकी है। केवल मां को ये सत्यापन कराना होगा कि उनकी आय का कोई दूसरा स्रोत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद आदर्श शिक्षा मंत्री सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि समिति के कोरोना महामारी की वजह से असमय जान गंवाने वाले अभिभावकों और उनके बच्चों के प्रति समिति अपनी संवेदनाएं प्रकट करती है। ऐसे बच्चों की पढ़ाई का बीड़ा समिति की ओर से उठाया जाएगा। निशुल्क प्रवेश देकर उनकी पढ़ाई पूरी कराई जाएगी ताकि धन के अभाव में किसी बच्चे का सपना न टूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed