फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three roads in the city will be ready in two months, there will be relief

Gorakhpur News: दो माह में तैयार होंगी शहर की ये तीन सड़कें, मिलेगी राहत- जानिए कौन सी हैं सडक

Thu, 11 Apr 2024 12:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 11 Apr 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
Three roads in the city will be ready in two months, there will be relief
निर्माणाधीन देवरिया बाईपास फोरलेन पर बिजली का पोल नहीं हटने से काम में रुकावट आ रहा है - फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ताल क्षेत्र में दो माह में तीन सड़कों का काम पूरा होने से परिवहन सुविधा बेहतर हो जाएगी। इसमें रामगढ़ताल क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र तारामंडल से देवरिया बाईपास तक बनने वाले दो फोरलेन एक माह में पूरे हो जाएंगे, जबकि दो माह में रामगढ़ताल रिंग रोड बनकर तैयार होने की संभावना है।
विज्ञापन


इन तीनों प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य किया जा रहा है, जबकि देवरिया बाईपास फोरलेन का काम भी जारी है। रामगढ़ताल क्षेत्र से देवरिया बाईपास रोड तक दो फोरलेन बन रहा है, जिसकी लंबाई 2195 किमी है। इन प्रोजेक्ट पर 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। विद्युत उपकेंद्र तारामंडल के पास नाली निर्माण कार्य हो चुका है, जबकि उसके आगे पुल का काम भी हो गया है।
विज्ञापन


वहां कुछ दूरी तक शेष बची सड़क को बनाने के लिए ढलाई का कार्य जारी है, जबकि आगे फोरलेन का काम पूरा हो चुका है। इसी प्रकार दूसरी ओर महंत दिग्विजय नाथ पार्क के सामने नाली काम पूरा हो चुका है। उसके आगे पुलिया का काम चल रहा है। पुलिया से करीब 100 मीटर आगे फोरलेन और नाली का काम पूरा हो गया है। यह सड़क वाणिज्य कर कार्यालय के पास देवरिया बाईपास से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Three roads in the city will be ready in two months, there will be relief
नौकायन से वाणिज्य कार्यालय तक बन रहा फोरलेन। - फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ताल रिंग रोड पर पैडलेगंज से मोहद्दीपुर की ओर दो लेन की सड़क का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पैडलेगंज में पुलिया की एक लेन बन गई है, जबकि दूसरी लेन का कार्य शुरू है। इसमें गिट्टियां बिछा दी गई हैं। यह 2.5 किमी लंबी सडक है, जबकि मोहद्दीपुर से सहारा इस्टेट की ओर चार किमी लंबी सड़क बनाने का काम भी शुरू हो चुका है।

देवरिया बाईपास पर हुआ आधा काम
देवरिया बाईपास को फोरलेन बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। दोनों ओर लगभग नाली निर्माण का कार्य चल रहा है, जबकि गिट्टी बिछाने का काम भी हो रहा है। 9.5 किमी लंबे टू लेन सड़क को फोरलेन बनाया जा रहा है। इसमें 50 प्रतिशत कार्य हो चुके हैं।

Three roads in the city will be ready in two months, there will be relief
निर्माणाधीन देवरिया बाईपास फोरलेन। - फोटो : अमर उजाला
बिजली विभाग के खंभे सड़क के बीच में आने के कारण कार्य बाधित हो रहा है। जीडीए के सामने एक ट्रांसफार्मर शिफ्ट हो चुका है, जबकि 10 से अधिक ट्रांसफार्मर सड़क के बीच में हैं। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि फोरलेन में 50 प्रतिशत कार्य हो चुका है। अक्टूबर तक सड़क का काम पूरा हो जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि ओर जाने वाले दोनों फोरलेन का काम अप्रैल में पूरा हो जाएगा। इसमें 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जो कार्य अधूरा है, उसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि रामगढ़ताल रिंग रोड में पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक की सड़क का कार्य मई तक पूरा हो जाएगा। पैडलेगंज में जल्द ही पुलिया निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क का कार्य भी निर्धारित समय में पूरा होगा। मोहद्दीपुर से सहारा इस्टेट तक की सड़क मई तक पूरा होने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed