फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three players of NER selected in Railway's National Kabaddi Team

Gorakhpur News: रेलवे की नेशनल कबड्डी टीम में एनईआर के तीन खिलाड़ियों का चयन

Wed, 30 Apr 2025 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three players of NER selected in Railway's National Kabaddi Team
- पूर्वोत्तर रेलवे कबड्डी टीम के कोच अरविंद बने भारतीय रेलवे कबड्डी टीम के पर्यवेक्षक
विज्ञापन

- महाराष्ट्र के अमरावती में दो मई से आयोजित होगी प्रतियोगिता

गोरखपुर। महाराष्ट्र में आयोजित 30वीं सीनियर फेडरेशन कप (पुरुष) कबड्डी चैंपियनशिप के लिए एनईआर के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। दो से चार मई तक महाराष्ट्र अमरावती में आयोजित चैंपियनशिप के लिए पूर्वोत्तर रेलवे कबड्डी टीम के कोच अरविंद कुमार पांडेय को भारतीय रेलवे कबड्डी टीम का पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे कबड्डी टीम के खिलाड़ी हरियाणा और मुजफ्फरनगर के रहने वाले सुनील कुमार, प्रवेश और अनिल कुमार भारतीय रेलवे कबड्डी टीम से प्रतिभाग करेंगे। अरविंद कुमार पांडेय और तीनों खिलाड़ियों के चयन पर महाप्रबंधक, सौम्या माथुर ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) की ओर से खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों और प्रशिक्षणों के परिणाम स्वरूप खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर छटा बिखेर रहे हैं। अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण व अध्यक्ष/नरसा अभय कुमार गुप्ता, महासचिव/नरसा पंकज कुमार सिंह, कबड्डी/सचिव ओंकार सिंह और सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने भी पर्यवेक्षक और चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed