फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Storyteller Rajan Maharaj will narrate Shri Ram Katha in Gorakhpur from January 27 to March 4.

UP: गोरक्षनगरी में पहली बार कथा सुनाएंगे राजन महराज, 20 हजार लोगों के एक साथ बैठने का होगा इंतजाम

Sun, 25 Jan 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Jan 2026 02:10 AM IST
सार

आयोजक डॉ. कुमुद त्रिपाठी, अशोक कुमार शुक्ला व डॉ. भोलेंद्र नारायण दुबे ने बताया कि वर्ष 2023 से ही हम लोग उनकी कथा गोरखपुर में कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। कथा में लगभग 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था होगी। बताया कि कथा को लेकर कलश व शोभायात्रा 26 जनवरी को पूर्वांह्न 11 बजे से प्रताप सभागार तारामंडल से निकलकर चंपा देवी पार्क तक आएगी।

विज्ञापन
Storyteller Rajan Maharaj will narrate Shri Ram Katha in Gorakhpur from January 27 to March 4.
कथा वाचक राजन महराज - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

गुरु गोरक्षनाथ के शहर में कथा वाचक राजन पहली बार रामकथा सुनाएंगे। 27 जनवरी से चार फरवरी तक चंपा देवी पार्क में आयोजन होगा। इसके एक दिन पहले कलश यात्रा निकलेगी। सांस्कृतिक एवं नैतिक चेतना के पुनर्जागरण का सशक्त माध्यम राम कथा होगा।
विज्ञापन


ये बातें कथा के आयोजक डॉ. कुमुद त्रिपाठी, अशोक कुमार शुक्ला व डॉ. भोलेंद्र नारायण दुबे ने शनिवार को कथा स्थल चंपा देवी पार्क में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि कथा वाचक राजन महाराज अपनी विशिष्ट एवं भावपूर्ण कथा शैली के कारण जन-जन में अत्यंत लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2023 से ही हम लोग उनकी कथा गोरखपुर में कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। रामकथा का श्रवण करने का अवसर श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। उनका कहना था कि देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर सहित अनेक जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
विज्ञापन

कथा में लगभग 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था होगी। बताया कि कथा को लेकर कलश व शोभायात्रा 26 जनवरी को पूर्वांह्न 11 बजे से प्रताप सभागार तारामंडल से निकलकर चंपा देवी पार्क तक आएगी। वहीं समन्वयक बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि कलश यात्रा में पालकी हाथी व झांकी के साथ ढोल नगाड़े भी बजेंगे। इसके बाद 27 जनवरी से चार फरवरी तक राम कथा होगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान बृजेश राम त्रिपाठी, मदन मोहन त्रिपाठी, डॉ. चमन कुमार, अवनीश पांडेय, बुद्धिसागर त्रिपाठी, हरीराम यादव, अरविंद यादव, गोविंद गौंड, अंकित मणि त्रिपाठी, शिवम शुक्ला, निखिल पांडेय, सुब्रत पांडेय, आशुतोष पांडेय, आदर्श शुक्ला, मधुबाला पांडेय, अवनीश पांडेय, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, धन गुप्ता, सचिंद्र नाथ पांडेय, संजय मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed