{"_id":"5e84767d8ebc3e728a437412","slug":"three-people-hiding-in-home-from-delhi-markaz-caught-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: दिल्ली के मरकज से आकर अलग-अलग जगह रह रहे थे 21 लोग, अब यहां बिताएंगे 14 दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: दिल्ली के मरकज से आकर अलग-अलग जगह रह रहे थे 21 लोग, अब यहां बिताएंगे 14 दिन
Wed, 01 Apr 2020 08:52 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Apr 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : एएनआई
दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात मुख्यालय मरकज से जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़हरा इंद्रदत्त गांव से तीन, कम्हरियां से सात, सोनपिपरी से तीन, एकसड़वा से दो लोग घर आए। वहीं पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुर कुर्थिया में चार व विशुनपुर फुलवरिया के दो लोगों घर पहुंचे।
विज्ञापन
उनके आते ही गांवों में हड़कंप मच गया। वह किसी से कुछ बताए बगैर घर पर ही रह रहे थे। मरकज में कोरोना पॉजिटिव लोगों का मामला सुर्खियों में आने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। स्वास्थ्य टीम पुलिस के साथ गांव में पहुंची। अलग- अलग गांव से 21 लोग दिल्ली मरकज में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में अभी तक जो बातें सामने आई हैं उसके अनुसार उक्त गांवों के लोग दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मुख्यालय मरकज में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यह लोग 20 मार्च को मरकज मुख्यालय से निकलकर आनंद विहार आए। वहां से बस से 21 मार्च को घर पहुंचे, लेकिन घर आने के बाद किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
मरकज में शामिल लोगों को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर संबंधित गांव के लोगों ने शक जताया कि गांव के कई लोग मरकज में शामिल होने गए थे। उनकी जांच जरूरी है। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मेडिकल टीम के साथ बड़हरा इंद्रदत्त, कम्हरियां, सोनपिपरी, एकसड़वा, विशुनपुर कुर्थिया, विशुनपुर फुलवरिया गांव में पहुंची। पूछताछ शुरू हुई तो पता चला की वह मरकज से 21 मार्च को ही आए हैं। इसके बाद पूरे परिवार के साथ तीनों लोगों को संबंधित गांव के बाहर प्राइमरी स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन में रखा गया है।
थानाध्यक्ष कोल्हुई रामसहाय चौहान ने बताया कि क्षेत्र के अलग अलग गांव से 15 लोगो मरकज में शामिल होने गए थे। प्राथमिक जांच के बाद सभी को जिला अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया है। पुरंदरपुर थानाध्यक्ष शाह मोहम्मद ने बताया कि दो गांव में छह लोग मिले हैं। जिनकी जांच कराई गई है। प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन में रखे गए हैं।