{"_id":"60bd9a2d8ebc3e8c0d315905","slug":"three-patients-admitted-with-symptoms-of-black-fungus-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ब्लैक फंगस के लक्षण वाले तीन मरीज भर्ती, अब तक छह मरीजों का हो चुका है ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ब्लैक फंगस के लक्षण वाले तीन मरीज भर्ती, अब तक छह मरीजों का हो चुका है ऑपरेशन
Mon, 07 Jun 2021 09:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:31 AM IST
सार
बीआरडी के पोस्ट कोविड ओपीडी में आए थे दिखाने, दो से तीन दिनों के अंदर आ जाएगी रिपोर्ट।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर में कोविड के ठीक हो चुके मरीजों को ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। रविवार को ब्लैक फंगस के लक्षण वाले तीन मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए। कल्चर एंड सेंसटिविटी जांच के लिए नमूने बीआरडी के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने तक इन मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज में ही चलता रहेगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ब्लैक फंगस के अब तक 15 मरीज मिल चुके हैं। छह मरीजों का ऑपरेशन हो चुका है। जबकि दो मरीज डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा जिले के सात मरीजों की मौत लखनऊ के निजी अस्पतालों समेत केजीएमयू में हो चुकी है। इन सबके बीच पोस्ट कोविड ओपीडी में प्रतिदिन ब्लैक फंगस के लक्षण वाले मरीज मिले रहे हैं।
विज्ञापन
नोडल प्रभारी डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि ब्लैक फंगस के लक्षण वाले तीन और मरीजों को भर्ती किए गए हैं। उनकी जांच के लिए नमूना भेजा गया है। दो से तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट आ जाएगी। तब तक उनका प्रारंभिक इलाज शुरू कर दिया गया है। बताया कि व्हाइट फंगस के अब 15 मरीज रह गए हैं। व्हाइट फंगस के मरीजों की संख्या कम हो रही है।
विज्ञापन