{"_id":"6507fdd740c03037fd0b0d47","slug":"three-more-firs-against-land-mafia-kamlesh-and-his-associate-2023-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: भूमाफिया कमलेश और उसके साथी पर तीन और एफआईआर, कई और नाम सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: भूमाफिया कमलेश और उसके साथी पर तीन और एफआईआर, कई और नाम सामने आए
Mon, 18 Sep 2023 01:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:05 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन और केस दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिसबल पर हुआ हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स थाने में भूमाफिया कमलेश यादव और उसके सहयोगियों पर रविवार को तीन केस एक साथ दर्ज किए गए। वर्तमान में कमलेश जेल में है। पुलिस अलग-अलग तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब तक कमलेश पर 13 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। दस पहले ही दर्ज हुए थे। पुलिस जल्द इन मुकदमों में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है ताकि, गैंगस्टर का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अयोध्या के मूल निवासी बिल्कीस खान को कमलेश ने सीलिंग की जमीन बेच दी थी। बिल्कीस का कहना है कि नंदानगर में वह रहते हैं। जमीन की जरूरत होने पर कमलेश यादव और अजय शर्मा की मदद से जमीन ली थी। जमीन का बैनामा भी इन लोगों ने करा दिया और 14 लाख रुपये ले लिए। बाद में खारिज दाखिल की मांग करने पर टालने लगे। जांच के दौरान पता चला कि जमीन सीलिंग की है।
विज्ञापन
बिहार के गोपालगंज की रहने वाली सुमन देवी पत्नी सुदामा चौबे ने भी कमलेश, दीनानाथ और शमशाद अली पर केस दर्ज कराया है। सुमन का कहना है कि जमीन लेने के लिए कमलेश यादव से सहयोग मांगी। अन्य लोग भी उसके साथ मिले। शीतलाई आईटीआई के पास जमीन दिखाई गई। बैनामा के समय स्टांप सहित कुल 58 लाख 75 हजार रुपये भेज दिए गए। बाद में पता चला कि जमीन सिलिंग की है। रुपये वापस मांगने पर कई बार दौड़ाया गया, लेकिन कुछ नहीं हो सका।
तीसरा केस कुशीनगर के तमकुहीराज के मीर वहार दीपावली सिंह पत्नी सुधीर ने दर्ज कराया है। दीपावली का कहना है कि रुद्रापुर में जमीन दिखाकर उनके साथ जालसाजी की गई है। 2020 में ही सीलिंग की जमीन का बैनामा करा दिया गया, लेकिन खारिज दाखिल नहीं हो पाया।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन और केस दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।