{"_id":"637de33ea4aa606f396a916d","slug":"three-more-dengue-patients-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue Alert: गोरखपुर में डेंगू के तीन और मरीज मिले, संख्या बढ़कर हुई 259","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue Alert: गोरखपुर में डेंगू के तीन और मरीज मिले, संख्या बढ़कर हुई 259
Wed, 23 Nov 2022 02:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Nov 2022 02:39 PM IST
सार
जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि जाफरा बाजार, अलहदादपुर व रायगंज में एक-एक संक्रमित मिले हैं। इनकी उम्र क्रमश: 31, 31 व 34 वर्ष है। 981 स्थानों पर सोर्स रिडक्शन किया गया। उन्होंने लोगों से बचाव की अपील की है।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जांच में तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 259 हो गई है। इसमें शहर के 165 व ग्रामीण क्षेत्र के 94 लोग हैं। एक रोगी जिला अस्पताल में भर्ती है। वहीं, मच्छरों के लार्वा मिलने पर तीन घरों को नोटिस जारी किया गया है।
जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि जाफरा बाजार, अलहदादपुर व रायगंज में एक-एक संक्रमित मिले हैं। इनकी उम्र क्रमश: 31, 31 व 34 वर्ष है। 981 स्थानों पर सोर्स रिडक्शन किया गया। उन्होंने लोगों से बचाव की अपील की है।
डेंगू के लक्षण
मांसपेशियों और जोड़ो में दर्द
शरीर पर पड़ने वाले लाल निशान जो कुछ समय में ठीक होने के बाद फिर से वापस आ जाते हैं
तेज बुखार,
बहुत तेज सिर दर्द
आंखों के पीछे दर्द
उल्टी आना और चक्कर महसूस होना
बचाव का तरीका
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी के अनुसार, आसपास सफाई रखें। गंदगी न पनपने दें। पानी को किसी जगह इकट्ठा न होने दें। किसी जगह पर रूके हुए पानी में मच्छर पनप सकते हैं। जिन बर्तनों का लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होना हो, उनमें रखे हुए पानी को नियमित रूप से बदलते रहें। गमलों के पानी को हर हफ्ते बदलते रहें। मेनहोल, सेप्टिक टैंक, रुकी हुई नालियां और कुएं आदि जगहों को नियमित रूप से चेक करते रहें।